—Advertisement—

,

बिजली विभाग की लापरवाही ने ली दो मवेशियों की जान, किसान को ₹20 हजार का नुकसान, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Author Picture
By Prem ChandWriter
Published On: June 2, 2026

—Advertisement—

बिजली विभाग की लापरवाही ने ली दो मवेशियों की जान, किसान को ₹20 हजार का नुकसान, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र विंढमगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत धोरपा के पूर्वी टोला में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक किसान के दो मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बीती रात्रि की बताई जा रही है, जहां किसान सुखलाल यादव पुत्र फजीहत यादव ने अपने घर के पास मवेशियों को बांध रखा था। उसी स्थान के निकट बिजली विभाग द्वारा खंभे को सहारा देने के लिए स्टे वायर लगाया गया था, जिसमें अचानक करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में किसान को लगभग ₹20 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप गुप्ता मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारियों की घोर लापरवाही के कारण क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

उन्होंने बताया कि लगभग दस माह पूर्व भी जर्जर बिजली तार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। उस समय भी संबंधित अधिकारियों एवं जिलाधिकारी से क्षेत्र में वर्षों पुराने जर्जर तारों और लोहे के खंभों को बदलवाने की मांग की गई थी। अधिकारियों ने आश्वासन तो दिया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

मवेशियों की मौत की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है ताकि पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता मिल सके। वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही जर्जर तारों और खंभों को नहीं बदला गया तो बिजली विभाग के खिलाफ व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ग्रामीणों का सवाल है— आखिर बिजली विभाग कब जागेगा? क्या किसी और बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है?

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X