- पत्रकारिता दिवस पर विचार संगोष्ठी व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, समारोह में पत्रकार हुए सम्मानित









सोनभद्र/ओबरा।हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शनिवार की सायं नगर स्थित एक प्रेक्षागृह में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ इकाई सोनभद्र के तत्वाधान में विचार संगोष्ठी व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अथिति व विशिष्ठ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी के फोटो चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया एवं आए हुए अतिथियों को सम्मानित कर संगोष्ठी का शुभारम्भ किया गया।आयोजित संगोष्ठी में हिंदी पत्रकारिता में परम्परा,परिवर्तन और जिम्मेदारी विषय पर गहन मंथन हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पंचायत ओबरा अध्यक्षा चांदनी देवी ने सभी पत्रकार बंधुवों को पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज के प्रति पत्रकारों के योगदान की सराहना किया और कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है उनकी स्वतंत्रता ही लोकतंत्र की मजबूती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता तभी सम्भव है जब पत्रकारों को आर्थिक रुप से मजबूत और सुरक्षित रखा जाए।आर्थिक तंगी सीधे तौर पर उनके गुणवत्ता और स्वतंत्रता को प्रभावित करती है।कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रुप में उपस्थित साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र नीरव,सुनील तिवारी,एसपी तनेजा,समाज सेवी देव प्रकाश मौर्या,क्रेशर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय सिंह एवं चोपन, डाला से आए पत्रकार बंधुवो नें संगोष्ठी में हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास,कर्तव्य और जिम्मेदारी पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं बताया कि पत्रकारिता समाज की वह आवाज है जो लोगो की समस्याओं को सामने लाकर न्याय और बदलाव का मार्ग प्रशस्त करती है।कार्यक्रम में उपस्थित ओबरा थाना प्रभारी सदानंद राय नें सकारात्मक पत्रकारिता को समाज हित में आवश्यक बताया।कार्यक्रम में संगोष्ठी के पश्चात ओबरा,चोपन,डाला के तमाम पत्रकार बंधुवों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समाज के प्रति समर्पण के लिए उन्हे सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सतीश भटिया को महसंघ में उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भोला दूबे को विंध्याचल मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर अतिथियों ने उन्हे अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।और उनके स्पष्ट लेखनी और निर्भीक पत्रकारिता की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन कर रहे पत्रकार संजय यादव ने संचालन कर समरोह को सुंदर एवं भव्य बनाया।जिला संरक्षक पत्रकार सुरेन्द्र सिंह,मुख्य महासचिव ऋषि गुप्ता नें समारोह को मुख्य स्वरूप देकर कार्यक्रम को सफल व उत्कृष्ट बनाया।कार्यक्रम में जिला प्रभारी हरिओम विश्वकर्मा, जिला सचिव अरविन्द कुशवाहा,जिला मीडिया प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने समारोह को सफल बनाने में अपनी सहभागिता प्रस्तुत की।कार्यक्रम के अंत में विंध्याचल मंडल अध्यक्ष भोला दूबे एवं जिलाध्यक्ष महेश पाण्डेय ने इस सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों का एवं उपस्थित सभी पत्रकार बंधुवो का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रस्तुत किया।इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी श्रवण पासवान,पत्रकार आलोक भाटिया,शमशाद आलम,उत्तम सिंह,रामप्यारे सिंह,सतेंद्र सिंह,अरविन्द सिंह,राकेश अग्रहरी,नीरज भाटिया, मनोज चौबे, ज्ञानेंद्र पाठक,अरविन्द दूबे,शशि चौबे,प्रवीण विश्वकर्मा,राम आश्रय बिंद,अरविन्द गुप्ता,किरन गोंड,किरन साहनी,राज वंश चौबे,नीरज पाठक,मुस्ताक अहमद,संतोष साहनी,विकास अग्रहरी,दीना नाथ शर्मा,अमरदीप सिंह साहित ओबरा चोपन डाला के तमाम पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।











