Rubika Liyaquat Show: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब महंगाई का असर आम जिंदगी पर साफ दिखने लगा है. दूध से लेकर गाड़ियों तक, कई जरूरी चीजों के दाम धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं. अमूल जैसी बड़ी दूध कंपनियों ने कीमतें बढ़ा दी हैं, वहीं मारुति सुजुकी जैसी ऑटो कंपनियों ने भी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. इससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है. इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है. विपक्ष सरकार पर हमला कर रहा है और महंगाई को बड़ा चुनावी मुद्दा बता रहा है. राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने सरकार को घेरते हुए कहा कि देश महंगाई के दबाव में है. वहीं सरकार का कहना है कि वैश्विक कारणों, खासकर रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं. इसके बावजूद भारत में कीमतों को नियंत्रित रखने की कोशिश की गई है और टैक्स में भी राहत दी गई है. अब बड़ा सवाल यही है क्या महंगाई का ये दबाव आगे और बढ़ेगा, या जनता को जल्द राहत मिलेगी?