—Advertisement—

,

नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Author Picture
By Prem ChandWriter
Published On: May 18, 2026

—Advertisement—

विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करहिया के बासीन नावा टोला में एक महिला का शव कंकाल के रूप में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रमेश चेरो की पत्नी सुभगीया देवी (32 वर्ष) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, 10 मई को सुभगीया देवी अपने पति और बच्चों के साथ पड़ोस में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पति से कहा कि वह थोड़ी देर में घर आएंगी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों व आसपास के क्षेत्रों में लगातार खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसी बीच घर से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में मवेशी चरा रहे चरवाहों को झाड़ियों से दुर्गंध आने पर शक हुआ। वहां पहुंचने पर साड़ी और मानव कंकाल दिखाई दिया, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के अवशेष को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X