—Advertisement—

बिजली विभाग की लापरवाही बरतने से कभी भी हो सकता है बड़ा विवाद

Author Picture
Published On: May 16, 2026

—Advertisement—

  • भ्रष्टाचार में लिप्त बिजली विभाग
  • बिजली विभाग के अधिकारी गहरी निद्रा में

मिर्जापुर।ग्राम देवरी थाना पड़री क्षेत्र के अंतर्गत चार दिन से बिजली बाधित है। जिससे छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग व्यक्तियों को इस तपती गर्मी में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कार्य के प्रति लापरवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में बताते चलें कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पर अगर कोई फोन करता है तो उनका फोन या तो बिजी बताता है या तो स्विच ऑफ बताता है जिससे कोई जानकारी भी प्राप्त नहीं होती है। सूत्रों की माने तो बिजली विभाग में संविदा कर्मी जिसको ग्रामवासी मंगरु के नाम से जानते है। वह व्यक्ति पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है वह न जाने कितने जगह अवैध बिजली कनेक्शन दिया हुआ है। और अवैध तरीके से पैसे की वसूली ही करता है। उसके इस रवैया से ग्रामीण परेशान है। जब भी कोई बिजली की समस्या होती है,ग्रामवासियों को तो वह व्यक्ति सबसे पहले पैसे की ही मांग करता है कि मुझे इतना पैसा चाहिए तो मैं काम करूंगा। नहीं तो मैं कोई काम नहीं करूंगा जिससे भी हमारी शिकायत करना हो,आप लोग कर सकते हैं मेरा कोई भी कुछ भी नहीं कर सकता ।मेरे ऊपर बड़े-बड़े लोगों का हाथ है। सूत्रों की माने तो ग्रामवासियों का कहना है कि इस तपती गर्मी में चार दिन से हमारे ग्राम देवरी में बिजली बाधित है।अगर हमारे बच्चों को या हमारे परिवार में किसी भी सदस्यों को कुछ भी होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X