—Advertisement—

जमशेदपुर का 100 साल पुराना बरगद बना ‘कुदरती छाता’, गर्मी में लोगों को दे रहा राहत

Author Picture
Published On: May 14, 2026

—Advertisement—

जमशेदपुर के काशीडीह गोलचक्कर के पास मौजूद 100 साल पुराना बरगद का पेड़ इन दिनों लोगों के लिए बड़ी राहत बना हुआ है. तेज गर्मी के बीच यह विशाल पेड़ इलाके के लोगों को ठंडी छांव दे रहा है. इसकी बड़ी और घनी शाखाओं के कारण स्थानीय लोग इसे “कुदरती छाता” कहते हैं. इस पेड़ के नीचे रोजाना 20 से ज्यादा छोटी दुकानें लगती हैं. यहां फल, जूस, सत्तू शरबत, लस्सी, चना-बादाम, डोसा, इडली, लिट्टी-चोखा और चाय जैसी चीजें मिलती हैं. राहगीर यहां रुककर गर्मी से राहत पाने के साथ खाने-पीने का आनंद भी लेते हैं.दुकानदार हीरामन साहू पिछले 35 साल से यहां दुकान लगा रहे हैं. उनका कहना है कि चाहे तेज धूप हो या बारिश, इस पेड़ के नीचे हमेशा ठंडक बनी रहती है. स्थानीय लोगों के लिए यह पेड़ सिर्फ छांव नहीं, बल्कि आस्था का केंद्र भी है. लोग यहां पूजा भी करते हैं. यह बरगद का पेड़ लोगों को पर्यावरण बचाने और पेड़ों की अहमियत का संदेश देता है.

​जमशेदपुर के काशीडीह गोलचक्कर के पास मौजूद 100 साल पुराना बरगद का पेड़ इन दिनों लोगों के लिए बड़ी राहत बना हुआ है. तेज गर्मी के बीच यह विशाल पेड़ इलाके के लोगों को ठंडी छांव दे रहा है. इसकी बड़ी और घनी शाखाओं के कारण स्थानीय लोग इसे “कुदरती छाता” कहते हैं. इस पेड़ के नीचे रोजाना 20 से ज्यादा छोटी दुकानें लगती हैं. यहां फल, जूस, सत्तू शरबत, लस्सी, चना-बादाम, डोसा, इडली, लिट्टी-चोखा और चाय जैसी चीजें मिलती हैं. राहगीर यहां रुककर गर्मी से राहत पाने के साथ खाने-पीने का आनंद भी लेते हैं.दुकानदार हीरामन साहू पिछले 35 साल से यहां दुकान लगा रहे हैं. उनका कहना है कि चाहे तेज धूप हो या बारिश, इस पेड़ के नीचे हमेशा ठंडक बनी रहती है. स्थानीय लोगों के लिए यह पेड़ सिर्फ छांव नहीं, बल्कि आस्था का केंद्र भी है. लोग यहां पूजा भी करते हैं. यह बरगद का पेड़ लोगों को पर्यावरण बचाने और पेड़ों की अहमियत का संदेश देता है.  

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X