विंढमगंज में ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो लोग घायल

विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाकछार NH-39 पुल के पास गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अशोक विश्वकर्मा किसी जरूरी कार्य से अपने घर हरनाकछार से विंढमगंज मार्केट की ओर आ रहे थे। इसी दौरान विंढमगंज की तरफ से जा रही एक ट्रक और उनकी बाइक के बीच अचानक जोरदार टक्कर हो गई।
दुर्घटना में अशोक विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं बाइक पर पीछे बैठे उनके सहयोगी को भी काफी चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल ट्रक का नंबर CG16CJ5828 तथा बाइक का नंबर












