—Advertisement—

बेटी की परेशानी देख पिता ने बनाई जुगाड़ वाली इलेक्ट्रिक साइकिल, सिर्फ 8 हजार में तैयार किया शानदार मॉडल

Author Picture
Published On: May 8, 2026

—Advertisement—

झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया में रहने वाले बिजली मिस्त्री धर्म प्रकाश ने अपनी तकनीक और मेहनत से साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में बदल दिया है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच उनका यह जुगाड़ मॉडल लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है.धर्म प्रकाश सिर्फ दसवीं तक पढ़े हैं, लेकिन वर्षों से बिजली उपकरणों की मरम्मत का काम करते आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिंकी कुमारी रोज ट्यूशन पढ़ने के लिए करीब 10 किलोमीटर का सफर तय करती थी. पेट्रोल वाहन का खर्च ज्यादा होने लगा, जिसके बाद उन्होंने कम खर्च में नया उपाय निकालने की सोची.करीब एक हफ्ते की मेहनत के बाद उन्होंने साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में बदल दिया. इसे बनाने में लगभग 8 हजार रुपये खर्च हुए. साइकिल में 24 वोल्ट की डीसी मोटर, लिथियम बैटरी, हॉर्न, एक्सीलेटर और लाइट जैसी सुविधाएं दी गई हैं.धर्म प्रकाश के अनुसार बैटरी सिर्फ दो घंटे में फुल चार्ज हो जाती है और एक बार चार्ज करने पर साइकिल करीब 30 किलोमीटर तक चलती है. जरूरत पड़ने पर इसे सामान्य साइकिल की तरह पैडल मारकर भी चलाया जा सकता है.उनकी बेटी पिंकी ने बताया कि पहले ट्यूशन जाने में आधा घंटा लगता था, लेकिन अब 15 मिनट से भी कम समय में सफर पूरा हो जाता है.

​झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया में रहने वाले बिजली मिस्त्री धर्म प्रकाश ने अपनी तकनीक और मेहनत से साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में बदल दिया है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच उनका यह जुगाड़ मॉडल लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है.धर्म प्रकाश सिर्फ दसवीं तक पढ़े हैं, लेकिन वर्षों से बिजली उपकरणों की मरम्मत का काम करते आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिंकी कुमारी रोज ट्यूशन पढ़ने के लिए करीब 10 किलोमीटर का सफर तय करती थी. पेट्रोल वाहन का खर्च ज्यादा होने लगा, जिसके बाद उन्होंने कम खर्च में नया उपाय निकालने की सोची.करीब एक हफ्ते की मेहनत के बाद उन्होंने साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में बदल दिया. इसे बनाने में लगभग 8 हजार रुपये खर्च हुए. साइकिल में 24 वोल्ट की डीसी मोटर, लिथियम बैटरी, हॉर्न, एक्सीलेटर और लाइट जैसी सुविधाएं दी गई हैं.धर्म प्रकाश के अनुसार बैटरी सिर्फ दो घंटे में फुल चार्ज हो जाती है और एक बार चार्ज करने पर साइकिल करीब 30 किलोमीटर तक चलती है. जरूरत पड़ने पर इसे सामान्य साइकिल की तरह पैडल मारकर भी चलाया जा सकता है.उनकी बेटी पिंकी ने बताया कि पहले ट्यूशन जाने में आधा घंटा लगता था, लेकिन अब 15 मिनट से भी कम समय में सफर पूरा हो जाता है.  

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X