—Advertisement—

दुष्कर्म व आईटी एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

Author Picture
Published On: April 17, 2026

—Advertisement—

ओबरा/सोनभद्र।17 अप्रैल 2026।जनपद सोनभद्र के थाना ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में थाना ओबरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक श्री सदानन्द राय के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राज जायसवाल (31 वर्ष) पुत्र बेचू जायसवाल, निवासी महुआ कोठी सिरसा, थाना मेजा जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। उसे 16 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:10 बजे थाना सैनी (जनपद कौशाम्बी) के सामने ओवरब्रिज हाईवे से उस समय गिरफ्तार किया गया।जब वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दी थी कि आरोपी ने उसके निजी फोटो व वीडियो अपने पास रखकर व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से वायरल कर दिए। विरोध करने पर वह दोबारा वायरल करने की धमकी दे रहा था।जिससे पीड़िता मानसिक रूप से परेशान थी।मामले में थाना ओबरा पर मुकदमा अपराध संख्या 290/25 के तहत धारा 69, 351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।पुलिस ने आरोपी के पास से एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X