


मिर्जापुर।अधिवक्ता हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी राजेद्र सोनकर को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। अब दूसरे आरोपी इंद्रासन बिन्द को भी चंद्र दीपा के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इंद्रासन के पैर में भी गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। यह सफलता कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह और नटवा चौकी प्रभारी कृष्णकांत तिवारी के नेतृत्व में मिली है।
पुलिस टीम ने रात में घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक जांच की, जहां साक्ष्य और हथियार बरामद हुए। दिन में पुलिस द्वारा शहर में पैदल गश्त कर अपराधियों में खौफ का माहौल बनाया गया। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में मीडिया के सामने पेश किया गया।
मिर्जापुर जनपद में तैनात कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने विंध्याचल कोतवाली से सेवा की शुरुआत की थी। मादक पदार्थों की बिक्री व अपराधियों पर लगातार कमरतोड़ कार्रवाई करने वाले मृदुल स्वभाव के धनी श्री सिंह की कार्यशैली आम जनमानस में चर्चा का विषय है। समाज एवं पुलिस विभाग के लिए गर्व माने जाने वाले इस जांबाज अधिकारी को विशेष पदोन्नति देने की मांग उठ रही है।











