Peanut Cleaning Machine: राजस्थान के बीकानेर के एक किसान बेटे ने अपनी सूझबूझ और नवाचार से खेती में बड़ा बदलाव ला दिया है. उसने “दशानन” नाम की एक अनोखी मशीन तैयार की है, जो मूंगफली को बेहद कम समय में साफ करने में सक्षम है. जहां पहले किसानों को इस काम में घंटों मेहनत करनी पड़ती थी और मजदूरों पर ज्यादा खर्च करना पड़ता था, वहीं अब यह मशीन मिनटों में काम पूरा कर देती है. खास बात यह है कि यह मशीन कम लागत में तैयार की गई है, जिससे छोटे और मध्यम किसान भी इसे आसानी से अपना सकते हैं. इस इनोवेशन से न सिर्फ किसानों की मेहनत कम हुई है बल्कि उनकी आय बढ़ाने में भी मदद मिल रही है. “दशानन” मशीन ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि तकनीक का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरी है.