—Advertisement—

मेकर्स को और मालामाल करके मानेगी ‘धुरंधरः द रिवेंज’, कमाई पर नहीं पड़ रहा असर, 21वें दिन भी छापे करोड़ों

Author Picture
Published On: April 9, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. 21वें दिन यानी बुधवार को रणवीर सिंह स्टारर इस ब्लॉकबस्टर ने भारत में नेट कलेक्शन में 1034 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह पहली हिंदी फिल्म बन गई है जिसने भारत में 1000 करोड़ रुपए का नेट माइलस्टोन पार किया है.

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधरः द रिवेंज’ आईपीएल 2026 सीजन के बावजूद देशभर के मल्टीप्लेक्स में छाई हुई है. आदित्य की स्पाई थ्रिलर ने ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’, ‘जवान’ और ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ जैसी भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है. फिल्म की अच्छी कमाई लगातार जारी है और दुनियाभर में 1700 करोड़ रुपए कमाने के करीब है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Dhurandhar

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ का ओपनिंग वीक जबरदस्त रहा. पहले सात दिनों में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने भारत में 674.17 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जो भारतीय सिनेमा के ओपनिंग वीक की सबसे बड़ी कमाई बन गई. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Dhurandhar

‘धुरंधर 2’ ने शाहरुख खान की ‘जवान’ और यश की ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया. ‘धुरंधर 2’ को ईद और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों का फायदा मिला. टॉक्सिक समेत कई फिल्मों की रिलीज डेट पोस्टपोन की गई और ‘उस्ताद भगत सिंह’ जैसी फिल्म, जो साथ या बाद में रिलीज हुई, उसे ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस नहीं मिल पाया. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Dhurandhar

‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग वीक में 674.17 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई की. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 263.65 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने ओपनिंग डे और तीसरे-चौथे दिन 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई. ऐसा रिकॉर्ड पहले कोई और फिल्म नहीं बना सकी. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Entertainment

‘धुरंधर 2’ ने महज 11 दिनों में दिसंबर 2025 में रिलीज हुए इसके पहले पार्ट ‘धुरंधर’ की पूरी ऑलटाइम कलेक्शन 840.20 करोड़ रुपये को पार कर लिया. धुरंधर को भारत में इतना कलेक्शन करने में 3 महीने लगे थे. हालांकि, दुनियाभर में पहले पार्ट ने 1300 करोड़ रुपए कमाए थे. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Dhurandhar

‘धुरंधर 2’ की तीसरे हफ्ते भी शानदार कमाई हुई है. इसने 16वें दिन 21.55 करोड़ रुपए, 17वें दिन 25.65 करोड़ रुपए, 18वें दिन 28.25 करोड़ रुपए, 19वें दिन 10 करोड़ रुपए, 20वें दिन 10.10 करोड़ रुपए, 21वें दिन यानी बुधवार को 7.90 करोड़ रुपए की कमाई की है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Dhurandhar Box Office

इस तरह ‘धुरंधरः द रिवेंज’ ने भारत में अबतक 1041.27 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1243.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म की कमाई अब किसी नई रिलीज के हिसाब से ही चल रही है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Dhurandhar Box Office

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ लंबी अवधि के बावजूद फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ ऑक्यूपेंसी बनाए रखी है. फैमिली ऑडियंस के लिए बेहतर अनुभव देने के लिए मेकर्स ने डिजिटल प्रिंट्स को अपडेट किया है. दर्शकों की प्रतिक्रिया के आधार पर कई आपत्तिजनक शब्दों को म्यूट कर या हटा दिया गया है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X