Last Updated:
फिल्मी फैन के लिए साल 2026 काफी धमाकेदार होने वाला है. इनमें रणबीर कपूर, विक्की कौशल से लेकर राजकुमार राव समेत कई स्टार्स हैं, जिनकी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रही हैं. कई स्टार्स की अपनी अलग-अलग जॉनर की फिल्में लेकर आ रहे हैं.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर से लेकर विक्की कौशल तक, कई सितारें हैं जिनकी साल 2026 में फिल्में आने वाली हैं. इस साल बैक-टू-बैक कई बड़ी फिल्में फैन को एंटरटेन करने आ रही है. ऐसे कई सितारे हैं, जो इस साल बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने की तैयारी में हैं.

इनमें पहले हैं, रणबीर कपूर जो इन दिनों अपनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं. टीजर के बाद से लोग इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं. टीजर को लोगों ने काफी पसंद किया है. ये बड़े बजट वाली फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है.

रणबीर कपूर इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं. रणवीर अपनी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘लव एंड वॉर’ को लेकर खुद विक्की कौशल भी काफी एक्साइटेड हैं. विक्की का कहना है कि भंसाली के साथ काम करना उनका के लिए बड़ा सपने जैसा है. उनसे बहुत कुछ सीखन को मिला है.

राजकुमार राव के लिए भी ये साल काफी खास होने वाला है. जल्द ही वह फिल्म ‘रफ्तार’ में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

इस फिल्म के अलावा राजकुमार उज्ज्वल निकम की बायोपिक ‘निकम’ में भी नजर आएंगे.इतना ही नहीं वह सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा’ को लेकर भी चर्चा में हैं. इस फिल्म के अलावा वह निर्देशक शूजीत सरकार के साथ एक सटायर फिल्म में भी काम कर सकते हैं.

अपरशक्ति खुराना के लिए भी ये साल खास होने वाला है. वह तमिल सिनेमा में ‘रूट. रनिंग आउट ऑफ टाइम’ से डेब्यू कर रहे हैं. इस साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म में उनका खास रोल है. ये रोल उनके लिए बड़ा चैलेंज हो सकता है. इसके अलावा वह ‘गनमास्टर G9’ में भी नजर आएंगे.

अभिषेक बनर्जी के लिए तो ये साल काफी बिजी रहने वाला है. वह इस साल ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आएंगे. इस सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा भी नजर आने वाली हैं. यह इंटरनेशनल एमी नॉमिनेटेड सीरीज का तीसरा पार्ट है.


