नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म का रोमांटिक ट्रैक आज भी युवाओं का फेवरेट है, जिसने नई नवेली हीरोइन को रातोंरात स्टार बना दिया था. हम फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के गाने ‘कौन तुझे’ की बात कर रहे हैं, जिसे पलक मुच्छल ने गाया है. गाना न सिर्फ एक रोमांटिक गाना है, बल्कि यह निस्वार्थ और मासूम लव की एक मार्मिक कहानी बयां करता है. यह गाना धोनी के जीवन के उस शुरुआती चैप्टर को बयां करता है. गाने की पंक्तियां एक लड़की के नजरिए से लिखी गई हैं.


