—Advertisement—

कैलिफोर्निया में बदले का गैंगवॉर, अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर की हत्या, गोदारा गैंग ने दी बड़ी धमकी

Author Picture
Published On: April 8, 2026

—Advertisement—

होमदुनियाअमेरिका

कैलिफोर्निया में बदले का गैंगवॉर, अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर की हत्या

Last Updated:

एक द‍िन पहले कैलिफोर्निया में लॉरेंस ब‍िश्‍नोई गैंग द्वारा की गई हत्‍या का बदला लेते हुए रोहित गोदारा गैंग ने उसके शूटर को उड़ाने का दावा क‍िया है. गोदारा गैंग ने सोशल मीड‍िया पर लॉरेंस के शूटर काका राणा की हत्या का दावा किया है और इसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा भानु राणा की हत्या के बदले की कार्रवाई बताया गया.

Zoom

कैल‍िफोर्निया में एक बार फ‍िर गैंगवार, अब लॉरेंस के गुर्गे को मारने का गोदारा गैंग ने क‍िया दावा.

California gangster muder: कैलिफोर्निया में एक बार फिर गैंगवार की सूचना मिली है. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रोहित गोदारा गैंग ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर की हत्या का सनसनीखेज दावा किया है. अमेरिका में हुई इस हत्या को बदले की कार्रवाई माना जा रहा है क्योंकि एक दिन पहले ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भारतीय मूल के गैंगस्टर भानु राणा को मारने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी जानकारी दी थी.

रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि उसने काका राणा नाम के शख्स की हत्या कर दी है.पोस्ट में लिखा कि काका राणा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था इसीलिए हत्या करवाई. गोदारा गैंग ने लिखा कि भानु उनके दुश्मनों के लिए काम कर रहा था.

गोदारा गैंग की पोस्ट में लिखा, ‘मैं अरविंद गिल्ली राणा और मेरे बड़े भाई रोहित गोदारा जो यह कल रात बेकरसफील्ड कैलिफोर्निया में काका राणा करनाल का मर्डर हुआ है, वो हमने करवाया है. यह लॉरेंस बिश्नोई का शूटर था इसलिए हमने इसको मार कर इसकी लाश को धरती में दफना दिया है, और यह लॉरेंस बिश्नोई देश का सबसे बड़ा गद्दार और मुखबिर है. यह बीजेपी का बंदा है और बीजेपी के लिए काम करता है. यह सबका इस्तेमाल करता है और भारत का सबसे बड़ा चोर है. जल्दी ही लॉरेंस बिश्नोई को भी हम ऐसे ही कुत्ते की मौत मारेंगे जैसे इसके साथ वालों का मर्डर किया है.

बता दें कि गैंगवार की ये दोनों घटनाएं एक दिन के आगे-पीछे हुई हैं. इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मंगलवार को कैलिफोर्निया में गैंगस्टर भानु राणा की हत्या का दावा सोशल मीडिया पोस्ट कर किया था. फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा गया है कि इस वारदात के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है.साथ ही पोस्ट में लिखा कि एक साल पहले ही चेतावनी दी गई थी कि भानु राणा को मार दिया जाएगा.

लॉरेंस बिश्नोई ने किया था ये पोस्ट
लॉरेंस बिश्नोई के पोस्ट में लिखा था कि जो भी देश के खिलाफ जाएगा, उसे मार दिया जाएगा. चाहे दुनिया के किसी भी कोने में छिप जाए, छोड़ा नहीं जाएगा. पोस्ट में भानु राणा को ‘देशद्रोही’ बताया गया.’

हरियाणा का रहने वाला था भानु राणा
भानु राणा हरियाणा के करनाल का रहने वाला था. वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पुराना साथी माना जाता था. उस पर हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में हत्या, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट और गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज थे. नवंबर 2025 में उसे अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था. भारतीय एजेंसियां उसके भारत प्रत्यर्पण करने की प्रक्रिया में लगी हुई थीं. पंजाब में हुए एक ग्रेनेड हमले की जांच में भी उसका नाम सामने आया था.

About the Author

authorimg

आनंद तिवारीसंवाददाता

डेढ़ दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय, आनंद तिवारी ने इंदौर, मध्यप्रदेश के देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की. वहीं से फ्रीलांसर के तौर पर दैनिक भास्कर से जुड़ गए. दिल्ली की पत्र…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X