—Advertisement—

India U-17 women football team: भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम रूस के खिलाफ सोची में तीन मैच खेलेगी

Author Picture
Published On: April 7, 2026

—Advertisement—

नई दिल्ली: भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम रूस के खिलाफ 11 से 17 अप्रैल तक सोची में तीन मैत्री मैच खेलेगी. भारतीय टीम की मुख्य कोच पामेला कोंटी ने इस दौरे के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. यह मैच 11, 14 और 17 अप्रैल को सोची के मात्सेस्टा फुटबॉल सेंटर में खेले जाएंगे.

इस साल चीन में होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप की तैयारी कर रही भारतीय टीम सोमवार देर रात सोची पहुंची. भारतीय महिला टीम पिछले महीने यांगून गई थी, जहां उसने मेजबान टीम के खिलाफ दो मैत्री मैच खेले. इन दोनों मैच में उसने जीत (2-0 और 3-2) हासिल की थी, इसके बाद भारतीय टीम ने बेंगलुरु में अभ्यास शिविर में हिस्सा लिया था.

सूज़ौ में होने वाले एशियाई कप में भारत को ग्रुप बी में रखा गया है, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया (दो मई), जापान (पांच मई) और लेबनान (आठ मई) से होगा. सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगे.

भारत की अंडर-17 महिला टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: मुन्नी, सूरजमुनी कुमारी, तम्फसाना देवी कोन्जेंगबाम

डिफेंडर: अलीना देवी सारंगथेम, अलीशा लिंगदोह, दिव्यानी लिंडा, एलिजाबेद लाकड़ा, जॉयशिनी चानू हुइड्रोम, रितु बड़ाईक, तानिया देवी टोनंबम।

मिडफील्डर: अभिस्ता बासनेट, अल्वा देवी सेनजम, बोनिफिलिया शुल्लई, जुलान नोंगमैथेम, प्रितिका बर्मन, रेडिमा देवी चिंगखामायूम, थंडामोनी बास्की।

फॉरवर्ड: अनुष्का कुमारी, अनविता रघुरामन, जोया, ओलिविया चानू निंगथौजम, पर्ल फर्नांडीस, वैलैना फर्नांडीस.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X