सलमान खान ने किया राजपाल यादव का सपोर्ट, लेकिन इस वायरल वीडियो ने पलट दिया पूरा गेम
राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के लोन पर तंज कसते हुए उनका मजाक उड़ाया था. अब राजपाल यादव ने इसपर सफाई देते हुए कहा कि ये सबकुछ स्क्रिप्टेड था. राजपाल यादव ने कहा कि सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान उनके छोटे भाई की तरह है. उन्होंने फैंस से अपील की लोग इन दोनों होस्ट को ट्रोल न करें.


