—Advertisement—

Bollywood Latest News Live : बॉक्स ऑफिस पर जारी है ‘धुरंधर 2’ की धुआंधार कमाई, फिल्म फ्लॉप होने पर अक्षय कुमार ने लौटा दिए थे पैसे

Author Picture
Published On: April 7, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Bollywood Latest News Live : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही है. फिल्म ने महज 18 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. 19वें दिन यानी तीसरे सोमवार को भी फ…और पढ़ें

Zoom

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया है.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर दनादन नोट छाप रही है. फिल्म ने अपने 19वें दिन यानी तीसरे सोमवार को भी डबल डिजिट में बिजनेस किया है. इस फिल्म ने इतिहास रचते हुए भारत में 18वें दिन ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए पहली बार है. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे सोमवार को 10 करोड़ का बिजनेस किया. इसी के साथ फिल्म की कुल भारतीय कमाई अब 1023.77 करोड़ तक पहुंच गई है.

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक बेहद दिलचस्प किस्सा सामने आया. प्रोड्यूसर एकता कपूर ने एक्टर की दरियादिली का खुलासा करते हुए बताया कि जब उनकी फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा फ्लॉप हुई थी, तब अक्षय ने खुद आगे बढ़कर उन्हें पैसे लौटाने की पेशकश की थी.

एकता ने बताया कि अक्षय ने बड़ी सादगी से उन्हें चेक देते हुए कहा, ‘ये ले, तेरे पैसे डूबे हैं, इन्हें वापस रख ले’. एकता दंग रह गईं क्योंकि उनके 31 साल के लंबे करियर में आज तक किसी भी एक्टर ने ऐसा नहीं किया था.

तीन सवाल पूछकर दिया गया था ‘बड़े साहब’ का रोल, दानिश इकबाल ने बताया किस्सा

आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में बड़े साहब का किरदार निभाने वाले दानिश इकबाल इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. कम स्क्रीन स्पेस के बावजूद उनके दमदार अभिनय की हर तरफ तारीफ हो रही है. हाल ही में दानिश ने बताया कि इस रोल के लिए उन्हें किस तरह अप्रोच किया गया था. दानिश के मुताबिक, कास्टिंग के दौरान उनसे केवल उनकी हाइट, उम्र और वजन पूछा गया था. शुरुआत में उन्हें लगा कि यह कोई सामान्य पूछताछ है, लेकिन जल्द ही कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का फोन आया और उन्हें दाऊद के किरदार के बारे में बताया गया. मजेदार बात यह है कि उस वक्त भी उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभाने जा रहे हैं.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X