—Advertisement—

Trump Live: ‘एक रात में खत्म हो सकता है पूरा देश…’: ट्रंप ने ईरान को दी ‘महाविनाश’ की धमकी

Author Picture
Published On: April 6, 2026

—Advertisement—

ईरान पर अमेर‍िका अटैक करेगा या नहीं, इस पर अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं. कुछ देर पहले उन्‍होंने कहा था क‍ि ईरान ने सीजफायर के ल‍िए जो शर्तें रखी हैं, वह मंजूर नहीं है. उनके पास आत्‍मसमर्पण करने के ल‍िए मंगलवार 8 बजे तक की डेडलाइन है. अगर वे नहीं मानते हैं तो हम अटैक करने वाले हैं…. आइए जानें ट्रंप की लेटेस्‍ट बातें…

ट्रंप ने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए कहा, पूरे देश (ईरान) को एक ही रात में मिटाया जा सकता है. और वह रात ‘कल रात’ (मंगलवार) हो सकती है.

अमेरिकी पायलट का साहसी रेस्क्यू ऑपरेशन

ईरान में गिराए गए अमेरिकी F-15 विमान के वेपन सिस्टम ऑफिसर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जमीन पर लगभग 48 घंटों तक दुश्मनों को छकाया. ट्रंप ने खुलासा किया कि अमेरिकी सैनिकों को रेस्क्यू के दौरान ईरानी ताकतों से बेहद करीब से भारी गोलीबारी का सामना करना पड़ा. ईरान को भ्रमित करने के लिए अमेरिका ने अपनी सेनाओं को एक साथ 7 अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया था, ताकि असली रेस्क्यू लोकेशन का पता न चल सके.

मिशन में शामिल विशाल सैन्य बेड़ा
दूसरे रेस्क्यू मिशन की भव्यता बताते हुए ट्रंप ने कहा कि इसमें कुल 155 विमान शामिल थे. 4 बॉम्बर्स भारी बमबारी के लिए, 64 फाइटर जेट्स हवाई सुरक्षा और हमले के लिए, 48 रिफ्यूलिंग टैंकर्स हवा में ईंधन भरने के लिए और 13 रेस्क्यू एयरक्राफ्ट विशेष बचाव कार्यों के लिए लगाए गए थे.

सीआईए डायरेक्‍टर ने क्‍या बताया

CIA के निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने ईरानी रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन को ईरान के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और सैन्य हार बताया है. रैटक्लिफ के अनुसार, इस मिशन की सफलता ने ईरान को पूरी दुनिया के सामने शर्मिंदा और अपमानित कर दिया है. उन्होंने खुलासा किया कि इस बेहद जटिल ऑपरेशन में अमेरिका ने अपने जासूसों के साथ-साथ ऐसी ‘अत्याधुनिक तकनीकों’ का इस्तेमाल किया, जो दुनिया की किसी भी अन्य खुफिया एजेंसी के पास नहीं हैं. रैटक्लिफ का यह बयान साफ संकेत देता है कि ईरान की कड़ी सुरक्षा के बावजूद, अमेरिकी खुफिया तंत्र उसके घर में घुसकर ऑपरेशन करने में पूरी तरह सक्षम है.

ट्रंप का दावा-अमेरिका ने ईरान में 13,000 से अधिक ठिकानों पर हमला किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान में 13,000 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले 37 दिनों में अमेरिकी सैन्य विमानों ने 10,000 से अधिक लड़ाकू उड़ानें भरी हैं, और ऑपरेशनों के इस पैमाने को “अनसुना” बताया. ट्रंप ने आगे कहा कि पिछले हफ्ते ईरान के भीतर गिराया गया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, वर्तमान अभियान में दुश्मन की कार्रवाई के कारण चालक दल वाले विमान के नुकसान का पहला मामला था.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X