—Advertisement—

‘3:55, माय सुख’, सलमान खान ने सुबह 4 बजे किया पोस्ट, देखते ही देखते हुआ वायरल, फैंस तस्वीरें देख लुटा रहे प्यार

Author Picture
Published On: April 6, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का टीजर आने के बाद से ही फैंस की एक्साइमेंट बढ़ चुकी है. जैसे-जैसे गाने या फिल्म से जुड़े अपडेट आ रहे हैं, वैसे-वैसे फैंस भी एक्साइटेड हो रहे हैं. इन सबके बीच सलमान ने कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. बेहतरीन पलों यह तस्वीरें फैंस का दिल छू रही है. फैंस भाईजान के इस नरम दिल वाले अंदाज पर फिदा हो रहे हैं.

Salman khan Dog

सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ दिल छू लेने वाली तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर इंटरनेट पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. सलमान खान की ‘माय सुख’ के साथ ये ताजा तस्वीरें बेहद प्यारी, सच्ची और भावनाओं से भरी हुई हैं. बड़े पर्दे पर दमदार छवि के लिए मशहूर सलमान का यह कोमल और प्यार भरा रूप इन तस्वीरों में साफ नजर आता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beingsalman)

Salman khan Dog

सलमान खान ने इन तस्वीरों शेयर करते हुए लिखा, “3:55- माय सुख.” इन तस्वीरों में वह अपने डॉग के साथ दिख रहे है. संभवतः सुख उनके डॉग का नाम है. इन तस्वीरों में सलमान का नेचुरल और बिना बनावट वाला अंदाज देखने को मिल रहा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beingsalman)

Salman khan Dog

सलमान खान का यह लुक उनके एक्शन हीरो इमेज से बिल्कुल अलग और ताजगी भरा है. चाहे वो कोई शांत पल हो या मस्ती भरा, सलमान की मुस्कान इन तस्वीरों में साफ झलकती है. यह वही खुशी है जिसे किसी कैप्शन की जरूरत नहीं, फैंस इसे ‘प्योर हैप्पीनेस’ कह रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beingsalman)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Salman khan Dog

इन तस्वीरों का माहौल भी खास है- सादा, कंफर्ट और प्राइवेट. न कोई ग्लैमर, न कोई फिल्टर, बस सलमान अपने ‘माय सुख’ के साथ सुकून के पल बिताते हुए, जिससे फैंस को उनकी ऑफ-स्क्रीन लाइफ की झलक मिलती है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beingsalman)

Salman khan Dog

सलमान खान की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी से लेकर ‘भाईजान गोल्स’ तक, फैंस का प्यार झलक रहा है. कई फैंस का कहना है कि ये तस्वीरें किसी भी फिल्म प्रमोशन से ज्यादा असरदार हैं क्योंकि इनमें सच्चाई है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beingsalman)

Salman khan Dog

जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर हाई-ऑक्टेन रील्स और रेड कार्पेट की भरमार है, वहीं ये तस्वीरें अपनी सादगी के लिए अलग नजर आती हैं. कई बार दिल जीतने के लिए बस एक सच्चा रिश्ता और एक प्यारा सा पल ही काफी होता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beingsalman)

Salman khan Dog

सलमान खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ट्रेंड में आने के लिए किसी ब्लॉकबस्टर की जरूरत नहीं, बस थोड़ा सा प्यार, ढेर सारी सच्चाई और ‘माय सुख’ चाहिए. सलमान की इन तस्वीरों अबतक 1.5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beingsalman)

Salman khan Dog

बात करें वर्कफ्रंट की, तो सलमान खान ‘मातृभूमि’ के बाद साउथ के दिग्गज डायरेक्टर वामसी की फिल्म में नजर आएंगे, जिसे दिल राज प्रोड्यूसर कर रहे हैं. हाल में सलमान ने दिल राजू के साथ वाली एक तस्वीर शेयर कर इस फिल्म का अपडेट दिया था. हालांकि फिल्म का जानकारी को निजी रखा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beingsalman)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X