Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने करियर के शुरुआती संघर्षों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से शानदार डेब्यू करने के बावजूद जाह्नवी का अनुभव काफी कड़वा रहा. हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि फिल्म रिलीज होने के बाद वह गहरे डिप्रेशन में चली गई थीं. जाह्नवी को उस वक्त लगने लगा था कि दर्शक उनसे नफरत करते हैं और उनका करियर शुरू होते ही खत्म हो गया है.
जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में धड़क फिल्म से किया था डेब्यू.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार जाह्नवी कपूर ने अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए भावुक खुलासा किया है. उनकी पहली फिल्म धड़क की रिलीज से ठीक पहले मां श्रीदेवी का निधन हो गया था. जाह्नवी ने बताया कि इस सदमे और फिल्म के बाद मिली आलोचनाओं के कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं. उन्हें लगने लगा था कि लोग उनसे नफरत करते हैं और उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया है. मां की कमी और नेगेटिविटी के चलते वह फिल्म की बड़ी सफलता को भी महसूस नहीं कर पाई थीं.
हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में जाह्नवी ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि साल 2018 में ईशान खट्टर के साथ डेब्यू करना उनके लिए इमोशनली कितना भारी था. मां को खोने का गम और बाहर से मिल रही आलोचनाओं ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था.
डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर ने अपनी पहली फिल्म धड़क के दिनों को याद करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि भले ही लोग आज उस फिल्म की तारीफ करते हैं, लेकिन उनकी खुद की यादें बहुत कड़वी हैं. उन्होंने कहा, ‘जब भी कोई धड़क की बात करता है, तो कहता है कि फिल्म ने बहुत पैसे कमाए और मैं उसमें अच्छी थी, लेकिन सच तो ये है कि फिल्म के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई थी. मुझे लगने लगा था कि बस अब सब खत्म हो गया, लोग मुझसे नफरत करते हैं.’
जाह्नवी कपूर खुद को मानने लगी थीं खराब एक्ट्रेस
जाह्नवी कपूर का फिल्मी करियर
बताते चलें कि शशांक खेतान के निर्देशन बनी ‘धड़क’ साल 2016 की ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म सैराट की ऑफिशियल रीमेक थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 110.11 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. इसके बाद जाह्नवी कपूर ने ‘गुंजन सक्सेना’, ‘घोस्ट स्टोरीज’, ‘रूही’ और ‘गुड लक जेरी’ जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. अब वह जल्द ही साउथ सुपरस्टार राम चरण के अपोजिट तेलुगु फिल्म पेड्डी में दिखाई देंगी, जो इसी साल रिलीज होने वाली है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें


