Last Updated:
अमिताभ बच्चन अक्सर किसी न किसी वजह से अपने फैंस से जुड़े रहते हैं. खासतौर पर अपनी फीलिंग्स तो वह अपने ब्लॉग के जरिए बयां करते रहते हैं. उन्होंने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में लिखा है आज भी अगर किसी दिन वह काम नहीं करते तो उनका पूरा दिन डिस्टर्ब हो जाता है.
अमिताभ की पोस्ट पर फैंस ने किया रिएक्ट
नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन आज भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं. 83 साल की उम्र में ही भी वह अपने काम से बहुत प्यार करते हैं. सोशल मीडिया पर अपने फैंस को भी वह अक्सर ये बताते हैं कि बिना काम के उनका पूरा रूटीन ही बिगड़ जाता है.
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज भी मेकर्स की पहली पसंद बने हुए हैं. अपनी मेहनत और लगन के चलते वह आज भी हर बड़ी फिल्मों में उनका कोई न कोई रोल जरूर होता है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ब्लॉग के जरिए फीलिंग्स को बयां की है. उन्होंने ब्लॉग लिखा है कि कोई एक दिन भी बिना काम के उन्हें बेकार सा लगने लगता है.


