—Advertisement—

48 डिग्री की तपिश में शूटिंग, जलते हुए कंटेनर्स पर स्टंट, ‘धुरंधर 2’ के लिए रणवीर सिंह ने ऐसे एक किया खून-पसीना

Author Picture
Published On: April 5, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है, जो जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रचने वाली है. इस बेमिसाल कामयाबी के पीछे रणवीर सिंह का वो अटूट जुनून है, जिसने सबको हैरान कर दिया. रणवीर ने लुधियाना की 48 डिग्री झुलसा देने वाली गर्मी में, तपते लोहे के कंटेनर्स और आग की लपटों के बीच रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट खुद किए थे. लेदर जैकेट और भारी कपड़ों में घंटों शूटिंग कर उन्होंने ‘धुरंधर 2’ के लिए अपना खून-पसीना एक कर दिया था.

नई दिल्ली. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कदर काट रही है. अब खुलासा हुआ कि इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने डेडिकेशन की सारी हदें पार कर दी थीं. उन्होंने 48 डिग्री के भीषण तापमान में शूटिंग की थी. फिल्म के एक बेहद चुनौतीपूर्ण एक्शन सीक्वेंस के दौरान रणवीर को जलते हुए कंटेनर्स के बीच खतरनाक शॉट देने पड़े थे. यही वजह है कि फिल्म का एक्शन एकदम रियल लगता है.

ranveer singh, dhurandhar 2 movie, dhurandhar 2 climax, dhurandhar 2 climax shoot, dhurandhar 2 box office collection, रणवीर सिंह, धुरंधर 2 मूवी, धुरंधर 2 क्लाइमैक्स शूटिंग, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट करणदीप सिंह ने एक बिहाइंड-द-सीन्स बातचीत में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान की मुश्किलों और कड़ी मेहनत के बारे में खुलकर बात की है. सेट के अपने अनुभवों को शेयर करते हुए उन्होंने रणवीर सिंह के कमाल के डेडिकेशन की तारीफ की और बताया कि कैसे उस हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस को शूट करने के लिए एक्टर ने शारीरिक और मानसिक तौर पर गजब का जज्बा दिखाया. (फोटो साभार: Instagram@officialjiostudios)

ranveer singh, dhurandhar 2 movie, dhurandhar 2 climax, dhurandhar 2 climax shoot, dhurandhar 2 box office collection, रणवीर सिंह, धुरंधर 2 मूवी, धुरंधर 2 क्लाइमैक्स शूटिंग, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

करणदीप ने कहा, ‘हम लुधियाना के बाहरी इलाके में शूटिंग कर रहे थे और तापमान लगभग 47 से 48 डिग्री के आसपास था. वहां दूर-दूर तक एक भी पेड़ या छांव नहीं थीं, आस-पास की हर मेटल की सतह से गर्मी निकल रही थी. एक तरफ गाड़ियां थीं, दूसरी तरफ कंटेनर और पास में ही मालगाड़ियां खड़ी थीं. हम इस सबके बिल्कुल बीच में शूटिंग कर रहे थे.’ (फोटो साभार: Instagram@officialjiostudios)

Add News18 as
Preferred Source on Google

ranveer singh, dhurandhar 2 movie, dhurandhar 2 climax, dhurandhar 2 climax shoot, dhurandhar 2 box office collection, रणवीर सिंह, धुरंधर 2 मूवी, धुरंधर 2 क्लाइमैक्स शूटिंग, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

करणदीप ने बताया, ‘फाइट सीक्वेंस के दौरान रणवीर एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर पर कूद रहे थे. गर्मी की वजह से वो कंटेनर सच में तप रहे थे. हम हर दिन रणवीर पर जितना खून इस्तेमाल करते थे, वो यकीन के बाहर था. हमने एक हफ्ते में खून की पूरी बाल्टी खत्म कर दी थी.’ (फोटो साभार: Instagram@officialjiostudios)

ranveer singh, dhurandhar 2 movie, dhurandhar 2 climax, dhurandhar 2 climax shoot, dhurandhar 2 box office collection, रणवीर सिंह, धुरंधर 2 मूवी, धुरंधर 2 क्लाइमैक्स शूटिंग, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

उन्होंने आगे बताया, ‘पंखे और एसी वहां थे लेकिन गर्मी इतनी थी कि कुछ भी काम नहीं कर रहा था. इतनी तपिश थी कि हम ठीक से खाना तक नहीं खा पा रहे थे. एक विग का अपना वजन और गर्मी होती है, उसे 47 डिग्री में पहनना बिल्कुल वैसा ही है जैसे ऊनी टोपी पहनना.’ (फोटो साभार: Instagram@officialjiostudios)

ranveer singh, dhurandhar 2 movie, dhurandhar 2 climax, dhurandhar 2 climax shoot, dhurandhar 2 box office collection, रणवीर सिंह, धुरंधर 2 मूवी, धुरंधर 2 क्लाइमैक्स शूटिंग, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

47-48 डिग्री की भयंकर गर्मी में फिजिकली थका देने वाले एक्शन सीन्स करना, ऊपर से भारी पठानी सूट, लेदर जैकेट और ओवरकोट जैसे लेयर्ड कपड़े पहनना, और कई दिनों तक प्रोस्थेटिक्स और नकली खून की परेशानी सहना, रणवीर पूरी तरह फिल्म में डूबे रहे और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया. (फोटो साभार: Instagram@officialjiostudios)

ranveer singh, dhurandhar 2 movie, dhurandhar 2 climax, dhurandhar 2 climax shoot, dhurandhar 2 box office collection, रणवीर सिंह, धुरंधर 2 मूवी, धुरंधर 2 क्लाइमैक्स शूटिंग, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘धुरंधर: द रिवेंज’ भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने की कगार पर है और यह ऐतिहासिक बेंचमार्क हासिल करने वाली इकलौती हिंदी फिल्म बनने के लिए तैयार है. इस कामयाबी के लिए रणवीर सिंह को सराहा जा रहा है, जिनकी परफॉर्मेंस को हाल के समय की सबसे दमदार और प्रभावशाली परफॉर्मेंस में से एक माना जा रहा है. (फोटो साभार: Instagram@officialjiostudios)

ranveer singh, dhurandhar 2 movie, dhurandhar 2 climax, dhurandhar 2 climax shoot, dhurandhar 2 box office collection, रणवीर सिंह, धुरंधर 2 मूवी, धुरंधर 2 क्लाइमैक्स शूटिंग, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे सितारों ने काम किया है. उनके अलावा सारा अर्जुन और दानिश पंडोर भी फिल्म का हिस्सा हैं. ये मूवी 19 मार्च को हिंदी समेत कई साउथ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. (फोटो साभार: Instagram@officialjiostudios)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X