Last Updated:
परिणीति चोपड़ा अपना नया टॉक शो लेकर आ रही हैं. इस शो का नाम ‘मॉम टॉक्स’ है. उन्होंने अपने शो के प्रोमो शेयर किया, जिसमें टीवी-बॉलीवुड सेलेब्स प्रेग्नेंसी-पेरेंटिंग पर अपने अनुभव और विचार शेयर करते हुए नजर आए. इस पर विवादों में चल रहे उनके पति राघव चड्ढा ने कमेंट किया और उन्हें सपोर्ट करने के दावा किया.
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा चर्चा में बने हुए हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@parineetichopra)
मुंबई. परिणीति चोपड़ा पिछले साल अक्टूबर में मां बनीं. उन्होंने पति राघव चड्ढा के साथ मिलकर एक बेटे का वेलकम किया. परिणीति अब एक टॉक शो ‘मॉम टॉक्स’ लेकर आई हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का टीज़र शेयर किया, जिसमें वह प्रेग्नेंसी, बच्चों की देखभाल और मां बनने से जुड़े कई मुद्दों और अंधविश्वास पर बात कर रही हैं. परिणीति ने शो का प्रोमो शेयर किया, जिसमें पेरेंटहुड पर दिल छू लेने वाली और निजी बातचीत का वादा किया गया है. परिणीति के पति और नेता राघव चड्ढा ने इस नए सफर के लिए उनको सपोर्ट किया है और उन्हें बधाई देते हुए एक प्यारा सा कमेंट भी किया है.
परिणीति चोपड़ा ने जो प्रोमो शेयर किया है कि एक फन लविंग चैट से होती है, इसके बाद शो में नेहा धूपिया, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर, इमरान खान, गौहर खान और ज़ैद दरबार और दिशा परमार जैसे सितारे प्रेग्नेंसी और पेरेंटिंग पर बात करते हुए नजर आए. परिणीति के साथ अपने एक्सपीरिएंस और विचार शेयर करते हुए नजर आए. यह शो जी5 पर आएगा. इसके वीकली एपिसोड आएंगे.
परिणीति चोपड़ा की पोस्ट पर राघव चड्ढा का कमेंट.
परिणीति चोपड़ा के ‘मॉम टॉक्स’ टीजर पोस्ट वरुण धवन समेंत कई सेलेब्स ने कमेंट कर बधाई दी. लेकिन सबसे ज्यादा उनके पति राघव चड्ढा के कमेंट ने खींचा. राघव ने लिखा, “बहुत गर्व है! बधाई हो. हमेशा तुम्हारे साथ हूं.” राघव पर आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं ने गंभीर आरोप लगाए और उन्हें संसद में उपनेता पद से हटा दिया है. इसके बाद से वह लगातार चर्चा में हैं.
राघव चड्ढा के कमेंट को फैंस ने किया लाइक
इन चर्चाओं के बीच पत्नी को सपोर्ट करने वाले राघव चड्ढा के कमेंट्स को फैंस ने लाइक किया है. बता दें, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर पद से सांसद राघव चड्ढा को हटा दिया और उनकी जगह सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी दी. इस फैसले पर राघव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर कर प्रतिक्रिया दी.
राघव चड्ढा ने ‘धुरंधर’ स्टाइल में किया पलटवार
राघव चड्ढा ने कहा था कि वह चुप हैं, हारे नहीं हैं. परिणीति ने भी यह वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर उनका समर्थन दिखाया, हालांकि कुछ घंटों बाद उन्होंने वह स्टोरी डिलीट कर दी. शनिवार को राघव ने अपनी पार्टी पर पलटवार करते हुए ‘धुरंधर’ स्टाइल में कहा, “घायल हूं, इसलिए घातक हूं”.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें


