—Advertisement—

‘एनएमएसीसी’ इवेंट में छाया रणवीर सिंह का जलवा, ‘गल्लां गुडियां’ पर डांस कर लूटी महफिल, वीडियो वायरल

Author Picture
Published On: April 5, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

मुंबई के ‘एनएमएसीसी’ के तीन साल पूरे होने पर सुपरस्टार रणवीर सिंह ने अपनी जबरदस्त एनर्जी से समां बांध दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर सिंह को सिंगर श्रेया घोषाल और शंकर महादेवन के साथ ‘गल्लां गुडियां’ गाने पर धमाकेदार डांस करते देखा जा सकता है. उनकी इस हाई-वोल्टेज परफॉर्मेंस ने पूरे ऑडिटोरियम को झूमने पर मजबूर कर दिया. साथ ही, रणवीर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की अपार सफलता से सातवें आसमान पर हैं जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की भव्यता और रणवीर की एक्टिंग की तारीफ रजनीकांत और एसएस राजामौली जैसे दिग्गज भी कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘धुरंधर 2’ की सफलता से 7वें आसमान पर रणवीर. (फोटो साभार: Instagram)

नई दिल्ली: रणवीर सिंह का जादू इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है. एक तरफ उनकी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है, तो दूसरी तरफ उनकी ‘हाई वोल्टेज’ एनर्जी सोशल मीडिया पर छाई हुई है. हाल ही में मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की तीसरी सालगिरह के मौके पर रणवीर ने अपनी पहली पब्लिक अपीयरेंस दी और वहां पहुंचकर पूरी महफिल ही लूट ली. नीले और काले रंग के स्टाइलिश आउटफिट में पहुंचे रणवीर ने जैसे ही रेड कार्पेट पर कदम रखा, सबकी नजरें उन पर टिक गईं. इवेंट के अंदर से अब उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस एक बार फिर उनके दीवाने हो गए हैं.

महफिल में असली रंग तब जमा, जब स्टेज पर शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल ‘गल्लां गुडियां’ गाना गा रहे थे. रणवीर सिंह से रहा नहीं गया और वह अचानक अपनी सीट से उठकर सीधे स्टेज पर कूद पड़े. फिर क्या था, उन्होंने अपने सिग्नेचर डांस मूव्स और बेमिसाल जोश से पूरे ऑडिटोरियम को झूमने पर मजबूर कर दिया. शंकर महादेवन और श्रेया की सुरीली आवाज के साथ रणवीर की परफॉर्मेंस ने माहौल को पूरी तरह से इलेक्ट्रिफाइंग बना दिया. वहां मौजूद दिग्गज कलाकार और बिजनेस जगत की हस्तियां भी रणवीर की इस मस्ती को देखकर तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाईं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘एनर्जी का किंग’ कह रहे हैं और उनकी बेझिझक पर्सनैलिटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X