Last Updated:
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ इन दिनों अपनी नौकरी जाने के डर से गहरे तनाव में हैं. हाल ही में अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी की बर्खास्तगी के बाद हेगसेथ को डर है कि राष्ट्रपति ट्रंप उन्हें भी हटा सकते हैं. इस असुरक्षा के चलते उन्होंने आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज का इस्तीफा तक मांग लिया है. खबर है कि हेगसेथ को आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल से अपनी कुर्सी के लिए खतरा महसूस हो रहा है, जिन्हें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का करीबी माना जाता है. इस बवाल के बीच ईरानी मीडिया ने US की चुटकी ली है.
पीट हेगसेथ को निकालने को तैयार ट्रंप
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही भीषण जंग के बीच व्हाइट हाउस के अंदर एक अलग ही ‘कोल्ड वॉर’ छिड़ गई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिस तेजी से अपने कैबिनेट मंत्रियों को नौकरी से निकाल रहे हैं, उसने अब रक्षा मंत्री (Defence Secretary) पीट हेगसेथ की रातों की नींद उड़ा दी है. अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी की छुट्टी होने के बाद अब पेंटागन के गलियारों में चर्चा है कि अगला नंबर हेगसेथ का ही है. हालत यह है कि हेगसेथ इतने डरे हुए हैं कि उन्होंने अपनी कुर्सी बचाने के लिए सेना के बड़े जनरलों पर ही गाज गिराना शुरू कर दिया है. उधर, इस अंदरूनी कलह को देखकर ईरानी मीडिया ने चुटकी ली है और पोस्ट में उनका फोन नंबर मांगा है.
ईरानी मीडिया ने क्यों मांगा हेगसेथ का नंबर?
Anyone who has his number, give him a call and tell him to stop rejecting calls so much. Life has its ups and downs, Mr. Young Minister of War!!! pic.twitter.com/ZYCJrrNUq5


