—Advertisement—

‘रामायण’ में रणबीर कपूर का होगा डबल रोल, फिल्म में प्रभु श्रीराम ही नहीं, भगवान विष्णु के इस अवतार में भी आएंगे नजर

Author Picture
Published On: April 4, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

‘रामायण’ साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. मुख्य भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि उनका डबल रोल होगा. रणबीर न केवल भगवान श्रीराम के अवतार में दर्शकों का दिल जीतेंगे, बल्कि वह भगवान परशुराम के शक्तिशाली और उग्र किरदार में भी नजर आएंगे. रणबीर ने बताया कि दोनों ही किरदार भगवान विष्णु के अवतार हैं, लेकिन उनकी प्रकृति और हाव-भाव पूरी तरह अलग हैं, जिसे पर्दे पर उतारने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रणबी कपूर की ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म है.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस मूवी में रणबीर कपूर में लीड रोल में नजर आ रहे हैं. अब रामायण को लेकर लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. रणबीर कपूर ने खुद इस बात पर मुहर लगा दी है कि इस फिल्म में उनका डबल रोल होने वाला है. फिल्म में वह न सिर्फ भगवान श्रीराम के लीड रोल में नजर आएंगे, बल्कि भगवान परशुराम का दमदार रोल निभाते दिखेंगे. रणबीर कपूर ने खुद यह बात कन्फर्म की है.

हाल ही में लॉस एंजिल्स रामायण फिल्म के टीजर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर ने इस पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि राम और परशुराम, दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार हैं, लेकिन दोनों का स्वभाव और मिजाज एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है. उन्होंने कहा, ‘एक तरफ राम की सौम्यता है और दूसरी तरफ परशुराम का तेज. इन दोनों किरदारों को निभाने के लिए मैंने अपनी बॉडी लैंग्वेज और आवाज पर काफी अलग तरीके से काम किया है.’

रणबीर कपूर ने खुद किया कन्फर्म

दिलचस्प बात है कि फिल्म के टीजर में डबल रोल की एक झलक दिखी थी, लेकिन फैंस अब तक सस्पेंस में थे. अब रणवीर के इस बयान ने साफ कर दिया है कि दर्शकों को पर्दे पर एक साथ दो अवतारों का संगम देखने को मिलेगा. रणबीर कपूर ने इस अनुभव को अद्भुत बताते हुए कहा, ‘मेरे लिए यह एक शानदार मौका था कि मुझे भगवान राम के साथ-साथ भगवान परशुराम का किरदार निभाने का भी अवसर मिला. एक एक्टर के तौर पर मुझे लगता है कि सिर्फ बॉडी लैंग्वेज ही काफी नहीं है, बल्कि आपको किरदार की रूह, उसकी आध्यात्मिकता और भावनाओं को गहराई से समझना पड़ता है.’

टीजर में दिखी डबल रोल की झलक

उन्होंने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से एक साल पहले से ही उन्होंने इन दोनों महान किरदारों के स्वभाव और उनके उद्देश्यों को समझने पर काफी मेहनत की थी. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के टीजर में राम और परशुराम के बीच उस टकराव की झलक भी दिखाई गई है, जो पौराणिक कथाओं के अनुसार माता सीता से विवाह के बाद अयोध्या लौटते वक्त होता है. कथा के मुताबिक, परशुराम ने राम को युद्ध के लिए चुनौती दी थी, लेकिन जब उन्हें आभास हुआ कि राम भी भगवान विष्णु के ही अवतार हैं, तब वह शांत हो गए. टीजर के इस खास सीन में रवि दुबे लक्ष्मण और अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आ रहे हैं.

दिवाली पर रिलीज होगी रामायण फिल्म

बताते चलें कि नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण में कई सितारों का तांता लगा हुआ है. जहां रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आएंगे, वहीं साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में ‘रावण’ के दमदार रोल के लिए केजीएफ स्टार यश को चुना गया है. वहीं, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में पर्दे पर जान फूंकेंगे. ‘रामायण: पार्ट 1’ इसी साल दीवाली पर सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है, जबकि फिल्म का दूसरा हिस्सा दीवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X