Last Updated:
फिल्म तेरे नाम के दो दशक बीत जाने के बाद भी रवि किशन के दिल में सलमान खान के लिए सम्मान रत्ती भर भी कम नहीं हुआ है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रवि किशन ने भाईजान की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहद मददगार और नेक दिल इंसान बताया. उन्होंने कहा कि दुनिया उनके बारे में क्या कहती है, मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मेरा अनुभव उनके साथ हमेशा शानदार रहा है. रवि किशन ने यह भी याद दिलाया कि सलमान इंडस्ट्री में उनके सीनियर हैं और दोनों के बीच का रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है.
रवि किशन ने सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में काम किया था.
नई दिल्ली. सुपरस्टार सलमान खान की हिट फिल्म तेरे नाम में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने भी काम किया था. उन्होंने अपनी अदाकारी से ऑडियंस के दिलों को जीत लिया था. रवि किशन का कहना है कि इतने दशक बीत जाने के बाद भी सलमान खान के लिए उनके दिन में वही सम्मान बरकरार है. उन्होंने भाईजान की जमकर तारीफ की और साथ ही बताया कि दोनों साथ में जिम किया करते थे. यहां तक कि रवि किशन ने सलमान खान को नेकदिल और मददगार इंसान बताया.
न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत के दौरान रवि किशन ने सलमान खान को एक बेहद नेक दिल और मददगार इंसान बताया. बाहरी दुनिया की परवाह किए बिना अपने निजी अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा, ‘सलमान एक शानदार इंसान और मेरे बहुत पुराने दोस्त हैं. हमारा बहुत पुराना संबंध है. उनके बारे में मेरे पास कहने के लिए सिर्फ अच्छी बातें हैं. लोग क्या सोचते हैं, मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता.
रवि किशन ने सलमान खान को बताया अपना सीनियर
सलमान खान संग जिम करते थे रवि किशन
रवि किशन ने बांद्रा के उन दिनों को भी याद किया जब वह और सलमान खान एक ही जिम में पसीना बहाते थे. भाईजान की फिटनेस के कायल रवि किशन ने बताया कि कैसे सलमान बिना थके घंटों वर्कआउट करते थे. उन्होंने कहा, ‘बांद्रा में एक भैया जिम हुआ करता था, जहां हम साथ में ट्रेनिंग करते थे. मैं अक्सर उन्हें देखता था, वह बड़ी आसानी से बहुत पुल-अप्स मार लिया करते थे.’ सलमान की मेहनत और फिटनेस के प्रति उनकी दीवानगी को देखकर रवि किशन आज भी उनसे काफी प्रभावित नजर आते हैं.
सलमान खान के फैन हैं रवि किशन
भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने सलमान खान के साथ अपने खास बॉन्ड का जिक्र करते हुए बताया कि जब भी हमारी बातचीत होती है, हमारा ह्यूमर कनेक्शन गजब का रहता है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मैं सलमान खान का बहुत बड़ा फैन हूं.
सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी थी ‘तेरे नाम’
बताते चलें कि फिल्म तेरे नाम में रवि किशन ने पंडित रामेश्वर का यादगार किरदार निभाया था. सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान और भूमिका चावला की जोड़ी के साथ-साथ संगीत और सलमान की इंटेंस एक्टिंग आज भी लोगों के दिलों में बसी है. वर्क फ्रंट की बात करें तो, रवि किशन इन दिनों अपनी वेब सीरीज मामला लीगल है सीजन 2 को लेकर चर्चा में हैं, जो 3 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें


