Last Updated:
फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा अपनी फिल्म रामायण को लेकर कोई समझौता करने के मूड में नहीं हैं. खबरों की मानें तो उन्होंने रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म से मिले 700 करोड़ रुपये के भारी-भरकम ऑफर को ठुकरा दिया है. फिल्म का भव्य स्केल और 4000 करोड़ का भारी बजट देखते हुए नमित अब कम से कम 1000 करोड़ रुपये की डील की उम्मीद कर रहे हैं. उन्हें पूरा भरोसा है कि दिवाली 2026 तक फिल्म का क्रेज देखते हुए ओटीटी दिग्गज अपनी बोली जरूर बढ़ाएंगे.
साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म है रणबीर कपूर की ‘रामायण’.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस वक्त भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्म मानी जा रही है. दिवाली 2026 की रिलीज को ध्यान में रखते हुए प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा अब फिल्म की ओटीटी डील फाइनल करने में जुटे हैं. दो पार्ट में बन रही इस फिल्म का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिससे दांव काफी ऊंचे लगे हैं. खबर आई है कि नमित ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से मिले 700 करोड़ रुपये के भारी-भरकम ऑफर को ठुकरा दिया है.
बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में सोर्स के आधार पर बताया कि नमित मल्होत्रा को दोनों फिल्मों के लिए 700 करोड़ का ऑफर मिला था, लेकिन फिल्म की बड़ी लागत को देखते हुए उन्होंने इसे तुरंत खारिज कर दिया. सोर्स का कहना है कि वह ओटीटी डील से कम से कम 1000 करोड़ रुपये की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि बाकी के 3000 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड थियेट्रिकल रिलीज और अन्य जरियों से वसूल किए जा सकें.
‘धुरंधर 2’ की रणनीति अपना सकते हैं प्रोड्यूसर
‘रामायण’ में धुरंधर सितारों की है फौज
स्केल और कहानी कहने के मामले में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है. फिल्म के पहले पार्ट में कलाकारों की लंबी फौज नजर आएगी, जिसमें साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में जान फूंकेंगे. खास बात यह है कि इस कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए ग्लोबल लेवल की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसके लिए हंस जिमर और एआर रहमान जैसे दिग्गज संगीतकार साथ आए हैं.
दो पार्ट में कब-कब रिलीज होगी रामायण मूवी?
बताते चलें कि फिल्म के पहले पार्ट में श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के वनवास और उस पौराणिक सफर को दिखाया जाएगा, जो सदियों से हमारी भारत की संस्कृति का केंद्र रहा है. मेकर्स ने इसकी रिलीज के लिए भी बड़ी तैयारी की है. ‘रामायण’ का पहला पार्ट दिवाली 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 के मौके पर दर्शकों के सामने आएगा.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें


