—Advertisement—

US A-10 Warthog Crash | Hormuz | Iran War | ईरान जंग में ट्रंप को झटके पर झटका, होर्मुज में अमेरिका का एक और फाइटर जेट क्रैश, पायलट का क्या हुआ?

Author Picture
Published On: April 4, 2026

—Advertisement—

US A-10 Warthog Crashes: ईरान जंग में अमेरिका को अब लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं. ईरान ने पहले F-15 मार गिराया. अब अमेरिका का फाइटर जेट यूएस A-10 वॉर्थोग होर्मुज स्ट्रेट के पास क्रैश हो गया है. बताया जा रहा है कि पायलट को बचा लिया गया है. द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को फारस की खाड़ी इलाके में अमेरिकी एयर फोर्स का दूसरा लड़ाकू एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. क्रैश होने वाला यह फाइटर जेट है A-10 वॉर्थोग. यह होर्मुज स्ट्रेट के पास ऑपरेट हो रहा था. हालांकि अधिकारियों ने क्रैश की सही वजह या जगह के बारे में नहीं बताया है.

वहीं, ईरान ने दावा क‍िया है कि उसने अमेरिकी ए-10 वॉर्थोग विमान को होर्मुज के पास मार गिराया है. वहीं, अमेरिकी पक्ष का कहना है कि फाइटर जेट क्रैश हुआ है. यह घटना लगभग उसी समय हुई, जब ईरान के ऊपर एक F-15E फाइटर जेट को मार गिराया गया था. उस एयरक्राफ्ट से एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया है, जबकि सर्च-एंड-रेस्क्यू टीमें दूसरे क्रू मेंबर को ढूंढने की कोशिश कर रही हैं.

ईरान में F-15 को मार गिराया गया

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, F-15E में सवार दो क्रू मेंबर एयरक्राफ्ट के गिरने के बाद बाहर निकल गए. इनमें से एक को बचा लिया गया, जबकि दूसरे एयरमैन को ढूंढने की कोशिशें जारी हैं. पेंटागन ने कन्फर्म किया कि उसे पश्चिम एशिया में एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट को मार गिराए जाने  की सूचना मिली थी, लेकिन उसने और जानकारी नहीं दी.

अमेरिका ने क्या अपडेट दिया

वहीं, ईरान की सरकारी मीडिया ने दावा किया कि उसकी मिलिट्री ने अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को हालात के बारे में जानकारी दी गई है. F-15E स्ट्राइक ईगल में आम तौर पर दो लोग होते हैं, एक पायलट और एक वेपन सिस्टम ऑफिसर. हालांकि, कई जगह यह भी दावा किया जा रहा है कि ईरान ने जिस फाइटर जेट को मार गिराया है, वह अमेरिका का एफ-35 है.

अलग-अलग दावे और बढ़ता तनाव

पश्चिम एशिया में बिगड़ते और हालात के बीच ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने दावा किया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने बचाव मिशन में शामिल अमेरिकी एयरक्राफ्ट को भी निशाना बनाया. इसमें इराकी एयरस्पेस में एक UH-60 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर भी शामिल है. हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

ईरानी मीडिया ने आगे बताया कि सर्च ऑपरेशन के लिए हेलीकॉप्टर और C-130 एयरक्राफ्ट सहित कई US एसेट्स तैनात किए गए थे, जिनमें से कुछ पर कथित तौर पर फायरिंग हुई. एक अन्य दावे में ईरानी आउटलेट्स ने यह भी कहा कि एक F-35 फाइटर जेट को मार गिराया गया था. यह दावा अभी भी US अधिकारियों द्वारा वेरिफाई नहीं किया गया है.

ईरान देगा इनाम

ईरान में सरकारी ब्रॉडकास्ट ने नागरिकों से जिंदा अमेरिकी लोगों की सूचना देने या उन्हें ढूंढने में मदद करने की अपील की है. जो ऐसा करेगा ईरान उसे इनाम देगा. बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच 28 फरवरी से ही युद्ध जारी है. अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर अटैक किया था. उस अटैक में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद ईरान ने भी पलटवार किया और खाड़ी में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को टारगेट किया. इसके साथ ही उसने होर्मुज बंद कर रखा है.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X