—Advertisement—

वहीदा रहमान-देवानंद का वो गाना, जिसके 1 शब्द पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी, फिल्म से पड़ गया निकालना

Author Picture
Published On: April 4, 2026

—Advertisement—

 

नई दिल्ली: फिल्म के पसंद आने पर मेकर्स को अक्सर फैंस पत्र भेजा करते थे, लेकिन गुरु दत्त के दफ्तर में मुख्यमंत्री कार्यालय से समन आता है, जिससे सब हैरान हो जाते हैं. 1956 की फिल्म ‘सीआईडी’ के लीड हीरो देवआनंद, प्रोड्यूसर गुरु दत्त, डायरेक्टर राज खोसला, संगीतकार ओपी नैय्यर और गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी को बॉम्बे स्टेट के मुख्यमंत्री मोरारजी देसाई ने बुलाया था. दरअसल, उन्हें फिल्म के एक गाने ‘जाता कहां है दीवाने’ की एक लाइन ‘कुछ तेरे दिल में फीफी, कुछ मेरे दिल में फीफी’ में आए शब्द ‘फीफी’ से आपत्ति थी. उन्होंने इसका मतलब पूछा, तो पता चला कि इसका कोई मतलब नहीं है. इसे सिर्फ धुन और ताल में फिट बैठाने के लिए इस्तेमाल किया गया था. मगर मुख्यमंत्री को यह शब्द अश्लील इशारा करता लगा रहा था, इसलिए इसे फिल्म से निकलवा दिया गया. हालांकि, गाना सुपरहिट रहा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X