Last Updated:
आम आदमी पार्टी ने अपने नेता राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी को ‘बाढ़ से पहले की शांति’ बताकर तीखा रिएक्शन दिया, जिसे जनता का काफी सपोर्ट मिल रहा है. एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने राघव की तारीफ करते हुए उन्हें अपनी अलग पार्टी बनाने तक की सलाह दे डाली. हालांकि, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उन्हें पुराने विवादों पर चुप रहने के लिए ट्रोल भी किया. फिलहाल, राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को नियुक्त किया गया है.
राघव चड्ढा के सपोर्ट में लोग बोल रहे हैं.
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के भीतर चल रही खींचतान ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया गया. इस खबर के बाहर आते ही राघव ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि उनकी चुप्पी को उनकी हार न समझा जाए. उन्होंने खुद की तुलना एक ऐसी नदी से की जो वक्त आने पर बाढ़ का रूप ले सकती है. राघव चड्ढा के इस पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी और कई लोग उनके सपोर्ट में उतर आए हैं. दिलचस्प बात यह रही कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने भी इस विवाद के बीच खुलकर राघव का पक्ष लिया और उनके वीडियो पर कमेंट कर उन्हें नई राह चुनने की सलाह दे डाली.
खुशबू पाटनी ने राघव चड्ढा की तारीफ करते हुए उन्हें एक पढ़ा-लिखा और सुलझा हुआ नेता बताया. उन्होंने अपने कमेंट में लिखा कि देश को राघव जैसे विजनरी लीडर्स की सख्त जरूरत है. खुशबू ने यहां तक कह दिया कि राघव को अब अपनी खुद की एक अलग राजनीतिक पार्टी बनाने के बारे में सोचना चाहिए. उन्होंने भरोसा जताया कि अगर राघव अपनी नई शुरुआत करते हैं, तो बहुत से लोग उनके साथ जुड़ना चाहेंगे क्योंकि वह देश की तरक्की की बात करते हैं. खुशबू का यह कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे राघव के राजनीतिक भविष्य के लिए एक बड़े संकेत के तौर पर देख रहे हैं.
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने राघव चड्ढा को किया ट्रोल
हालांकि, हर कोई राघव के सपोर्ट में नहीं था. फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और उनके पुराने स्टैंड पर सवाल उठाए. उन्होंने याद दिलाया कि जब अन्ना हजारे को किनारे किया गया या जब पार्टी के अन्य साथियों के साथ गलत हुआ, तब राघव चुप थे. अशोक पंडित ने ‘शीश महल’ विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि राघव ने केजरीवाल की हर गलती का साथ दिया है, इसलिए अब उन्हें सहानुभूति की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. फिलहाल, राघव की जगह सांसद अशोक मित्तल को नया डिप्टी लीडर बना दिया गया है. राघव की लंबे समय से पार्टी इवेंट से दूरी और लंदन में उनकी मौजूदगी ने पहले ही कई कयासों को जन्म दे दिया था, जो अब इस पद से हटाए जाने के बाद और गहरे हो गए हैं.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें


