Last Updated:
रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हो गया है. राम के किरदार के लिए रणबीर को सराहा जा रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह पर्दे पर राम का किरदार निभाने वाले वह कपूर खान के दूसरे एक्टर हैं. यह किरदार न तो उनके पिता ऋषि कपूर ने निभाया और न ही उनके दादा राज कपूर ने.
‘रामायण’ में राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर की हो रही तारीफ.
मुंबई. नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हो गया. फिल्म में रणबीर कपूर राम के किरदार में दिखाई दिए. श्रीराम के किरदार में रणबीर बहुत ही सौम्य और रौद्र रूप में दिखाई दिए. टीजर में पूरा फोकस उनके किरदार पर ही गया. कई लोगों ने रामायण के टीजर की तारीफ, जबकि कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं. टीजर को मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है. शायद ही कोई जानता होगा की रणबीर, कपूर खानदान के दूसरे ऐसे कलाकार है, जिन्होंने पर्दे पर श्रीराम का किरदार निभाया है.
कपूर खानदान के एक्टर ने पहली बार साल 1934 में आई फिल्म ‘सीता’ में राम का किरदार निभाया था. 92 साल पहले आई यह एक बंगाली फिल्म थी. फिल्म में रणबीर कपूर के परदादा पृथ्वीराज कपूर श्रीराम बने थे. ‘सीता’ 1933 में बनी भारतीय टॉकी बंगाली फिल्म थी. इस फिल्म को देबकी बोस ने डायरेक्ट किया था. इसे ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी ने प्रोड्यूस किया था.
‘सीता’ दुर्गा खोटे ने सीता का किरदार निभाया था. दुर्गा और पृथ्वीराज कपूर के अलावा फिल्म में गुल हमीद और त्रिलोक कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे. इस फिल्म ने भारत से बाहर भी अपनी छाप छोड़ी और एक नया ट्रेंड सेट किया. साल 1934 में हुए वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया. यह पहली भारतीय टॉकी थी जिसे किसी अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया.
‘रामायण’ में सौम्य-शांत दिखे रणबीर कपूर
नमित मल्होत्रा ने राम को बताया सबसे महान
नमित मल्होत्रा ने ‘रामायण’ का टीजर शेयर करते लिखा, “राम सबसे महान हैं क्योंकि उन्होंने हमेशा समाज के हित में फैसले लिए- कर्तव्य को इच्छा से ऊपर रखा, और त्याग को स्वार्थ से ऊपर. उनकी विरासत समय के साथ मानवता को सशक्त बनाती है और मानव आत्मा की अच्छाई में विश्वास दिलाती है, जिससे सभी विवादों का समाधान और दुनिया में शांति आती है.”
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें


