—Advertisement—

,

8,55,000 में बुटबेढ़वा साप्ताहिक बकरी बाजार की नीलामी संपन्न

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: April 2, 2026

—Advertisement—

₹8,55,000 में बुटबेढ़वा साप्ताहिक बकरी बाजार की नीलामी संपन्न

विंढमगंज (सोनभद्र): विकासखंड दुद्धि अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा में लगने वाले साप्ताहिक बकरी बाजार की नीलामी वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए मंगलवार को संपन्न कराई गई। यह नीलामी ग्राम प्रधान तारा देवी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

नीलामी प्रक्रिया के दौरान तहसीलदार अंजनी गुप्ता, कानूनगो नागेंद्र कुमार पाठक, लेखपाल सुदन, मनिंद्र कुमार तिवारी एवं शाश्वत द्विवेदी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया। नीलामी में कुल पांच ठेकेदार—मोहम्मद अली नातीक, प्रभात कुमार, जावेद, इकबाल अहमद कुरैशी और संतोष यादव—ने भाग लिया।

प्रतिस्पर्धी माहौल में सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर बोली लगाई। अंततः मोहम्मद अली नातीक ने सर्वाधिक ₹8,55,000 की बोली लगाकर नीलामी अपने नाम कर ली। कार्यक्रम शाम लगभग 5:00 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य विकास कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, बंटी कुमार, गुलाबचंद, कामेश्वर यादव, ज्योति जायसवाल, उदय पासवान, स्वाती देवी, माया देवी, छाया देवी, नंद कुमार, दौलत देवी, ममता देवी, विनीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने नीलामी प्रक्रिया को निष्पक्ष और सफल बताया।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X