—Advertisement—

‘इंसान जो करता है, उसका कारण उसके भीतर होता है’, अमिताभ बच्चन ने उम्र की जरूरत और कनेक्शन पर की बताई फीलिंग्स

Author Picture
Published On: April 2, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अमिताभ बच्चन अपनी फीलिंग्स को अक्सर अपने ब्लॉग के जरिए बयां करते हैं. उन्होंने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में लिखने की जर्नी के बारे में बात की. साथ ही लाइफ से जुड़ी सीख करे बारे में भी लिखा है. अमिताभ का कहना है कि जो चीज उन्होंने सीखने से शुरू की थी, वह अब सीखी हुई चीज बन गई है. अमिताभ ने कहा कि

ख़बरें फटाफट

Zoom

अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग रोजाना लिखते हैं. (फोटो साभारः ब्लॉग)

मुंबई. अमिताभ बच्चन 83 साल के हो चुके हैं. इस उम्र में भी वह फिल्में कर रहे हैं. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं और अपने ब्लॉग के जरिए फीलिंग्स को बयां करते हैं. हनुमान जयंती के मौके पर उन्होंने ब्लॉग लिखने के मायने बताए. उन्होंने बताया कि इस ब्लॉग के जरिए वह दुनिया के लोगों से जुड़े रहते हैं. उन्होंने बताया कि ब्लॉग की शुरुआत सीखने के प्रोसेस से हुई थी, धीरे-धीरे यह उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया. इसमें निरंतरता है, जो जीवन की अनिश्चितताओं के बीच भी बनी रहती है.

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, “हर उस चीज के लिए हमेशा एक सही समय और जगह होती है, जिसके करने, मानने और पूरा करने की जरूरत होती है.” उन्होंने अपने ब्लॉग को सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि एक खास जगह बताया. अमिताभ ने कहा कि यह उन्हें दुनिया भर के लोगों से जोड़ती है. उन्होंने लिखा, “ब्लॉग हम सबको जोड़ता है. कभी-कभी यह हमें दूर ले जाता है, तो कभी हमेशा उपस्थित रहने की कोशिश करता है.”

अमिताभ बच्चन का ब्लॉग.

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, “लेकिन यह हमेशा आने और अपनी हाजिरी लगाने की कोशिश करता है. तो जो चीज सीखने के तौर पर शुरू हुई थी, वह अब एक सीखी हुई चीज बन गई है.” एक दिन पहले भी, अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा था, ‘देर से आने वाली उपस्थिति… एक अनिश्चित समय, और शुभचिंतकों की महिमा, वही बनाए रखती है जिसे बनाए रखना जरूरी है…”

इंसान जो करता है, उसका कारण उसके भीतर होता हैः अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने लिखा, “वे पूछते हैं ‘तुम ऐसा क्यों करते हो’ और मैं कहता हूं ‘क्यों नहीं’… इसके बाद कोई बहस नहीं होती… इंसान जो करता है, उसका कारण उसके भीतर ही होता है… कोई प्रदर्शन या तर्कसंगत जवाब, बहस की सही दिशा में हो सकता है… लेकिन… आखिर में सिर्फ ‘आप’ होते हैं और कोई नहीं… क्योंकि इस उम्र में आप चाहते हैं कि जो भी जरूरी है, वह आपके पास रहे… आपकी कलम, आपका कंप्यूटर, आपका फोन, आपकी रोजमर्रा की आदतें… और आप…!!

अमिताभ बच्चन को ब्लॉग लिखते हुए 17 साल हो गए

बता दें, अमिताभ बच्चन का ब्लॉग उनके फैंस(जिन्हें वह एक्सटेंडड फैमिली कहते हैं) से जुड़ने का एक प्रमुख माध्यम है. अमिताभ बच्चन ने 2008 में टम्बलर ब्लॉग की शुरुआत की थी और 2025 में ब्लॉगिंग के 17 साल पूरे किए. वह अक्सर पोस्ट करते हैं. ब्लॉग में वह अपने जीवन, संघर्ष और हरिवंश राय बच्चन की कविताओं से प्रेरित होकर मानवीय अनुभवों के बारे में लिखते हैं.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X