—Advertisement—

‘सिर्फ पैसे चाहिए’, ‘रामायण’ के टीजर रिलीज से पहले मेकर्स से फैंस नाराज, लगे भावनाएं आहत करने के आरोप

Author Picture
Published On: April 2, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

रणबीर कपूर-साई पल्लवी स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का टीजर 2 अप्रैल को रिलीज हो रहा है. फैंस इसके रिलीज से पहले ही मेकर्स के आलोचना कर रहे हैं. मेकर्स से नाराज हैं, क्योंकि भारत से पहले फिल्म का टीजर अमेरिका में रिलीज कर दिया गया है. इससे फैंस ने सवाल उठाए हैं और मेकर्स पर विदेशों में पैसा कमाने के आरोप लगाए. उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने के आरोप लगवाए हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘रामायण’ फिल्म का पोस्टर.

मुंबई. नीतेश तिवारी की डायरेक्शन में बन रही रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का टीजर हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज होने जा रहा है. टीजर रिलीज से पहले ही मेकर्स को आलोचना का सामना कर पड़ रहा है. दरअसल, मेकर्स ने फिल्म का टीजर भारत में रिलीज करने से एक दिन पहले ही अमेरिका के लॉस एंजिल्स में कर दिया. इससे वाले रणबीर के फैंस और भारतीय नाराज हैं. लोग सवाल उठा रहे हैं कि ‘रामायण’ के टीजर को भारत से पहले अमेरिका में क्यों रिलीज किया गया? कई लोगों ने उनकी भावनाएं आहत होने की भी बात कही.

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने-अपने एक्स हैंडल पर नीतेश तिवारी और रणबीर कपूर से सवाल किया कि ‘रामायण’ का टीज़र भारत से पहले लॉस एंजिल्स में क्यों रिलीज किया गया. कुछ लोगों का कहना है कि नितेश तिवारी की इस फिल्म के मेकर्स सिर्फ एनआरआई को फिल्म बेचकर पैसा कमाना चाहते हैं, वहीं कुछ लोगों ने इसे अपमानजनक बताया और कहा कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं.

फैंस ने उठाए ‘रामायण’ के मेकर्स पर सवाल

एक यूजर ने लिखा, “भारत में क्या गलत है. यह भारतीय फिल्म है, तो पहले भारत में क्यों नहीं.” दूसरे यूजर ने लिखा, “भारत में हाइप बनाने के लिए यह ड्रामा चल रहा है. ‘रामायण’ हमारी कहानी है. पहली झलक किसी दूसरे देश में क्यों…प्रोड्यूसर को सिर्फ पैसे चाहिए..हमारे लोगों की भावनाएं कहां हैं.”

‘रामायण’ पर एक यूजर का कमेंट.

तीसरे यूजर ने लिखा, “तो सबसे पहले लोग जिन्होंने इसे देखा, वे लॉस एंजिल्स में हैं, भारत में नहीं? वाह, समझ गया! कम से कम ‘वाराणसी’ का इवेंट तो भारत में था!”

भारत में पहले ‘रामायण’ का टीजर रिलीज नहीं करने पर यूजर का सवाल.

रामायण के किरदार और रिलीज डेट

रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. ‘केजीएफ’ स्टार यश रावण की भूमिका में दिखेंगे. सनी देओल और रवि दुबे हनुमान और लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे. वहीं काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह मंदोदरी और शूर्पणखा के रोल में नजर आएंगी. अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. ‘रामायण पार्ट 1’ इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X