Last Updated:
Donald Trump Iran War News: ईरान जंग पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बड़ी-बड़ी हांक रहे हैं. एक तरह से देखा जाए तो डोनाल्ड ट्रंप अपने मुंह मियां मिट्ठू बने हैं. उनका कहना है कि अगर वह नहीं होते तो इजरायल ही नहीं होता. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने मुंह से ही खुद को महान बता दिया. अमेरिका को संबोधित करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं सबको बताऊंगा कि मैं कितना महान हूं. मैंने कितना शानदार काम किया है. साथ ही उन्होंने ईरान संग डील फेल होने पर कौन कसूरवार होगा, उसका नाम भी बता दिया.
Donald Trump on Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को बताया ‘महान’.
Donald Trump News: ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं. क्या ईरान जंग का तूफान शांत होगा या फिर आग और भड़केगी? कुछ पल में इससे पर्दा उठ जाएगा. उससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने बता दिया है कि अगर ईरान डील नहीं होती है तो इसका जिम्मेवार कौन होगा? इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया है कि देश को संबोधित करने का उनका मकसद क्या है. उन्होंने साफ कहा कि वह संबोधन के जरिए यह बताएंगे कि वह कितने महान हैं. ट्रंप के बयान से साफ है कि वह अपने मुंह मिया मिट्ठु बन रहे हैं. गौरतलब है कि 28 फरवरी से ही ईरान युद्ध जारी है. अमेरिका-इजरायल ने ही 28 फरवरी को ईरान पर अटैक किया था.
देश के नाम संबोधिन से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में ईस्टर लंच के दौरान बड़ा बयान दिया. उन्होंने राष्ट्र के नाम दिए जाने वाले भाषण की झलक दिखाई. उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि अपने प्राइमटाइम भाषण के दौरान उनकी योजना सबको यह बताने की है कि ‘मैं कितना महान हूं.’ उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि अगर ईरान डील नहीं होती है तो मैं इसका दोष जेडी वेंस पर डालूंगा. और अगर यह हो जाती है, तो इसका पूरा श्रेय मैं खुद लूंगा.
अपनी महानता की गाथा सुना रहे ट्रंप
ट्रंप ने लंच में मौजूद लोगों से कहा, ‘आज रात मैं नौ बजे एक छोटा-सा भाषण देने वाला हूं. असल में मैं सबको यह बताने वाला हूं कि मैं कितना महान हूं. मैंने कितना बढ़िया काम किया है. कितना ज़बरदस्त काम, कितना शानदार काम मैंने किया है. लेकिन सच कहं तो अगर मैं न होता, अगर आपके पास कोई अलग तरह का राष्ट्रपति होता तो आपके पास इजरायल भी न होता.’
जेडी वेंस पर मढ़ा जाएगा दोष
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ एक समझौता करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘वह बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं. वह समझौते पर काम कर रहे हैं, है ना? वह काम कैसा चल रहा है? क्या सब ठीक है?’ उन्होंने आगे कहा, ‘तो अगर यह समझौता नहीं होता है तो मैं इसका दोष जेडी वेंस पर डालूंगा. और अगर यह हो जाता है, तो इसका पूरा श्रेय मैं खुद लूंगा.’
ईरान की नई लीडरशिप ने संघर्ष विराम के लिए कहा : ट्रंप
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान से संघर्ष विराम को लेकर बड़ा दावा किया. ‘नए शासन के राष्ट्रपति’ की गुजारिश और ‘सीजफायर’ की शर्त को लेकर एक बार फिर अपने ट्रुथ सोशल पर बयान दिया. अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘पूर्व राष्ट्रपति से कम कट्टर और कहीं ज्यादा समझदार ईरान के नए शासन (न्यू रिजिम) के राष्ट्रपति ने अभी-अभी संयुक्त राज्य अमेरिका से संघर्ष विराम के लिए कहा है.’
ट्रंप ने अपने चिर परिचित अंदाज में शर्त की बात करते हुए आगे लिखा, इस बारे में हम तब सोचेंगे जब होर्मुज स्ट्रेट खोला जाएगा, वो ज्यादा सुरक्षित होगा. तब तक हमारी ईरान पर सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी और तबाह होते रहेंगे. जैसा कि वे कहते भी हैं, वापस स्टोन एज में ले जा रहे हैं.’ अमेरिकी राष्ट्रपति की पोस्ट से ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि वो किस ‘न्यू रिजिम’ की बात कर रहे हैं.
About the Author

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें


