नई दिल्ली: आपको जानकर हैरानी होगी कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली इटली की टीम एकबार फिर फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई. चार बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम का लगातार तीसरी बार क्वालीफाई न कर पाना हैरान करता है. साथ ही साथ कई सवाल भी छोड़ता है. विश्व कप 11 जून से अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में खेला जाएगा. ये पहला मौका होगा, जब विश्व कप में 48 टीम हिस्सा लेंगी. इसी के साथ पिछले ढाई साल से जारी क्वालीफाइंग प्रक्रिया भी खत्म हो जाएगी.
कभी अपने सॉलिड डिफेंस और टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर इटली सबसे अहम मौके पर लड़खड़ा गई और वह दृढ़ता और रणनीतिक स्पष्टता नहीं दिखा पाई, जिसकी सख्त दरकार थी. एक ऐसा देश जो कभी अपनी फुटबॉल विरासत पर गर्व करता है, उसका लगातार तीसरी बार विश्व के सबसे बड़े मंच से बाहर होना दिल तोड़ने वाला है.
वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई इटली
विश्व कप फुटबॉल में ग्रुप की अंतिम स्थिति इस प्रकार है:
ग्रुप ए: चेक गणराज्य, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण कोरिया
ग्रुप बी: कनाडा, बोस्निया हर्जेगोविना, कतर और स्विट्जरलैंड
ग्रुप सी: ब्राजील, हैती, मोरक्को, स्कॉटलैंड
ग्रुप डी: ऑस्ट्रेलिया, पराग्वे, तुर्किए और अमेरिका
ग्रुप ई: कुराकाओ, इक्वाडोर, जर्मनी और आइवरी कोस्ट
ग्रुप एफ: नीदरलैंड, जापान, स्वीडन और ट्यूनीशिया
ग्रुप जी: बेल्जियम, मिस्र, ईरान और न्यूजीलैंड
ग्रुप एच: केप वर्डे, सऊदी अरब, स्पेन और उरुग्वे
ग्रुप आई: फ्रांस, नॉर्वे, सेनेगल और इराक
ग्रुप जे: अल्जीरिया, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन
ग्रुप के: कोलंबिया, जमैका, पुर्तगाल और उज्बेकिस्तान
ग्रुप एल: क्रोएशिया, इंग्लैंड, घाना और पनामा


