—Advertisement—

यौन शांति का झांसा, फिर अध्यात्म की आड़ में गंदा काम; 9 साल जेल में काटेगी ये महिला, 112 करोड़ का जुर्माना भी

Author Picture
Published On: March 31, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

वनटेस्‍ट की संस्थापक निकोल डेडेोन को ऑर्गाज्मिक मेडिटेशन और वेलनेस के नाम पर महिलाओं का यौन और आर्थिक शोषण करने के जुर्म में 9 साल की सजा मिली है. अदालत ने उन्हें $12M (112 करोड़) जब्त करने और पीड़ितों को मुआवजा देने का आदेश दिया. निकोल पर आरोप था कि उन्होंने मनोवैज्ञानिक दबाव और जबरन श्रम के जरिए महिलाओं को निवेशकों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कोर्ट ने सख्‍त फैसला सुनाया.

महिला सशक्तिकरण और ‘ऑर्गाज्मिक मेडिटेशन’ के नाम पर दुनिया भर में मशहूर हुई कंपनी वनटेस्‍ट की सह-संस्थापक निकोल डेडेोन का काला सच अब पूरी दुनिया के सामने आ गया है. न्यूयॉर्क की संघीय अदालत ने डेडेोन को एक ऐसे आपराधिक नेटवर्क को चलाने का दोषी पाया जो वेलनेस की आड़ में महिलाओं का यौन और आर्थिक शोषण करता था. जज डायने गुजराती ने सजा सुनाते हुए स्पष्ट किया कि निकोल का कृत्य कोई आध्यात्मिक प्रयोग नहीं बल्कि एक सोची-समझी आपराधिक साजिश थी. इस हाई-प्रोफाइल मामले में मशहूर हस्तियों के समर्थन के बावजूद कानून ने पीड़ितों के दर्द को प्राथमिकता दी और डेडेोन को उनके किए की सजा दी.

वेलनेस के नाम पर धोखे का साम्राज्य

सशक्तिकरण के नाम पर ट्रैप
58 वर्षीय निकोल डेडेोन ने साल 2004 में सैन फ्रांसिस्को में वन-टेस्‍टकी शुरुआत एक सेल्फ-हेल्प कम्यून के रूप में की थी. उनका दावा था कि ऑर्गाज्मिक मेडिटेशन के जरिए महिलाएं मानसिक और यौन कल्याण प्राप्त कर सकती हैं. 2010 के दशक में इस कंपनी को मीडिया में काफी वाहवाही मिली और इसके केंद्र लंदन से लेकर लॉस एंजिल्स तक खुल गए. लेकिन इस चमक-धमक के पीछे एक खौफनाक हकीकत छिपी थी.

मनोवैज्ञानिक और आर्थिक दबाव
अभियोजकों ने अदालत में बताया कि डेडेोन और उनकी सहयोगी रेचल चेरविट्ज़ उन महिलाओं को निशाना बनाती थीं जो पहले से ही यौन आघात का शिकार रह चुकी थीं. उन्हें मुक्ति और ज्ञान का लालच देकर कंपनी के नियमों का पालन करने के लिए मजबूर किया जाता था. पीड़ितों को आर्थिक रूप से बर्बाद किया गया और उन्हें ऐसे यौन कृत्यों के लिए विवश किया गया जिन्हें वे ‘घृणित’ मानती थीं. कई महिलाओं को कंपनी के निवेशकों को खुश करने के लिए उनके साथ सोने को कहा जाता था.

रसूखदारों का समर्थन भी नहीं आया काम
सुनवाई के दौरान डेडेोन के वकीलों ने उन्हें एक नारीवादी उद्यमी के रूप में पेश किया. उनके समर्थन में CNN के वैन जोन्स और ‘द वेस्ट विंग’ के अभिनेता रिचर्ड शिफ जैसी हस्तियों ने पत्र लिखकर उनकी उदारता की तारीफ की. हालांकि, जज ने इन दलीलों को खारिज कर दिया. एक पीड़िता ने कोर्ट में कहा, “मैं निकोल के जाल में फंस गई थी, मैं उनके लिए एक परफेक्ट टारगेट थी.”

भारी जुर्माना
अदालत ने डेडेोन की सहयोगी रेचल चेरविट्ज़ को भी 6.5 साल की जेल की सजा सुनाई है. डेडेोन को न केवल जेल भेजा गया है बल्कि उनकी 12 मिलियन डॉलर की संपत्ति भी जब्त की जाएगी. यह फैसला उन सभी के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो वेलनेस और आध्यात्मिक उपचार की आड़ में मानव तस्करी और शोषण का धंधा चलाते हैं. फिलहाल, डेडेोन के वकील इस फैसले के खिलाफ अपील करने की तैयारी कर रहे हैं.

About the Author

authorimg

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X