—Advertisement—

सतिंदर सरताज के नए गाने ने मचाया तहलका, अहाना-दानिश ने किया रीक्रिएट, जीता फैंस का दिल

Author Picture
Published On: March 31, 2026

—Advertisement—

होमवीडियोमनोरंजन

सतिंदर सरताज के नए गाने ने मचाया तहलका, अहाना-दानिश ने किया रीक्रिएट, जीता फैंस का दिल

X

सतिंदर सरताज के नए गाने ने मचाया तहलका, अहाना-दानिश ने किया रीक्रिएट, जीता फैंस का दिल

 

arw img

पंजाबी गायक सतिंदर सरताज और जैस्मीन सैंडलास का गाना ‘जाइए सजना’ इंटरनेट पर छाया हुआ है. फिल्म ‘धुरंधर’ के इस ट्रैक ने अब एक्ट्रेस अहाना कुमरा और दानिश पेंडोर को भी अपना दीवाना बना लिया है. हाल में अहाना ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे दानिश के साथ लॉन्ग ड्राइव का आनंद लेते हुए इस गाने पर सुर मिलाती नजर आ रही हैं. अहाना ने इस अनुभव को जादुई बताते हुए आदित्य धर, शाश्वत सचदेव और सतिंदर सरताज जैसे कलाकारों की जमकर तारीफ की. शाश्वत द्वारा कंपोज किए गए इस गाने में सतिंदर की चंद लाइनें ही दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी हैं, जो फिल्म में रणवीर सिंह के जज्बातों और उलझन को बखूबी बयां करती हैं. सूफी संगीत और कविता के मेल के लिए मशहूर सतिंदर सरताज ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी गायकी का जादू सर चढ़कर बोलता है. फिलहाल, अहाना और दानिश का यह मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X