—Advertisement—

दीपिका संग विवाद के बीच नाग अश्विन ने दिखाया बड़प्पन, डायरेक्टर ने की रणवीर सिंह की तारीफ, लोगों ने ली चुटकी

Author Picture
Published On: March 31, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल कर रही है. फिल्म की जबरदस्त सराहना करते हुए ‘कल्कि 2898 एडी’ के निर्देशक नाग अश्विन ने रणवीर सिंह के अभिनय और फिल्म के इमोशनल पहलुओं की जमकर तारीफ की. डायरेक्टर की तारीफ ने लोगों का ध्यान खींचा, क्योंकि दीपिका पादुकोण के ‘कल्कि 2’ से बाहर होने के बाद उनके बीच विवाद की खबरें आई थीं. नाग अश्विन की तारीफ पर दीपिका पादुकोण के फैंस ने चुटकी ली है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नाग अश्विन और दीपिका के बीच अनबन की खबरें आई थीं.

नई दिल्ली: रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने 19 मार्च को रिलीज होने के बाद से ही कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तहस-नहस कर दिए हैं. फिल्म की कहानी, जबरदस्त एक्शन और सिनेमाई एहसास इतना तगड़ा है कि थिएटर्स में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है. इस बड़ी कामयाबी की खास बात यह रही कि ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी मेगा-ब्लॉकबस्टर बनाने वाले निर्देशक नाग अश्विन ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और आदित्य धर की मेहनत को सराहा और पूरी टीम को बधाई दी. नाग अश्विन का मानना है कि फिल्म में सिर्फ धमाके और एक्शन ही नहीं है, बल्कि इसमें जो इमोशनल टच और ‘मां की झप्पी’ वाला एंगल दिखाया गया है, वही असल में दर्शकों के दिल को छू रहा है.

नाग अश्विन ने इंस्टाग्राम पर थिएटर की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि रणवीर सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे अपने किरदार में पूरी तरह डूब जाते हैं और हर फिल्म के साथ अपना लेवल ऊंचा कर रहे हैं. उन्होंने आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा कि उनका टैलेंट फिल्म की शुरुआत से लेकर अंत तक साफ झलकती है. यह सराहना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि नाग अश्विन और रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण के बीच कुछ अनबन की खबरें आ रही थीं. दरअसल, दीपिका ‘कल्कि 2898 एडी’ के पार्ट 2 का हिस्सा नहीं होंगी क्योंकि मेकर्स के साथ उनका तालमेल सही नहीं बैठ पाया. इसके बावजूद, नाग अश्विन ने बड़प्पन दिखाते हुए रणवीर और उनकी फिल्म की सफलता का जश्न मनाया, जिसकी कुछ फैंस ने तारीफ की, तो कुछ इसमें चुटकी ले रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘उगते सूरत को हर कोई सलाम करता है.’

(फोटो साभार: Instagram@nag_ashwin)

‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब ‘धुरंधर 2’
फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ग्लोबल कलेक्शन 1392 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. यह अब भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है जो जल्द ही ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी. इस फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी तगड़ी है, जिसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखकर साफ है कि यह लंबी रेस का घोड़ा साबित हो रही है. जहां एक तरफ दीपिका के ‘कल्कि’ सीक्वल से बाहर होने की खबर ने उनके चाहने वालों को थोड़ा उदास किया है, वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह की इस ऐतिहासिक जीत ने उनके घर में खुशियों का माहौल बना दिया है. फिलहाल ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार है और यह फिल्म हर दिन सफलता की नई इबारत लिख रही है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X