—Advertisement—

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अचानक बंद किया रेस्टोरेंट, गैस संकट ने डुबो दिया बिजनेस! भाई-भाभी हैं टीवी स्टार

Author Picture
Published On: March 31, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

जानी मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम इन दिनों चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में अपने रेस्टोरेंट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. अब उन्होंने इसे बदं करने की वजह का भी खुलासा किया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सोशल मीडिया पर छाया रहता है परिवार

नई दिल्ली. टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ननद और शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहम ने अस्थायी रूप से अपना रेस्टोरेंट बंद कर दिया है. उन्होंने ये फैसला अपने पति के साथ मिलकर लिया है.

सबा इब्राहिम ने अपने रेस्टोरेंट कुशामदीद को कुछ समय के लिए बंद करने की योजना बनाई है. अपने लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है कि गैस की कमी के चलते उन्हें अपना रेस्टोरेंट में हो रही दिक्कतों की वजह से बंद करना पड़ा है.

अस्थायी रूप से बंद किया रेस्टोरेंट

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का पूरा परिवार व्लॉगिंग के चलते सुर्खियों में छाया रहता है. हाल ही में दीपिका की ननद सबा ने अपने रेस्टोरेंट को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है. उनका कहना है कि उ्न्होंने अपना रेस्टोरेंट बंद करने का फैसला किया है. क्योंकि वह चीजों को बेहतर तरीके से संभालने और प्लानिंग करने के लिए कुछ वक्त देना चाहती हैं. उन्होंने कहा है कि हमेशा के लिए बंद नहीं किया है, बल्कि कुछ समय के लिए बंद किया है, ताकि ग्राहकों को पहले से बेहतर सर्विस मिल सके.

गैस की कमी के चलते लिया फैसला

अपने व्लॉग में सबा ने अपनी बात रखते हुए अपने फैंस से सपोर्ट और समझदारी की उम्मीद जताई है. उन्होंने फैंस को ये भी कहा है कि वह जल्द ही वापसी करेंगी. उनका रेस्टोरेंट कुशामदीद अभी कुछ दिनों के लिए बंद किया जा रहा है.सबा ने कहा कि गैस की कमी की वजह से वह इसे बंद कर रही हैं. गैस की दिक्कत की वजह से उनका काम नहीं चल पा रहा है. फिरे रेस्टोरेंट के इंटीरियर के चलते भी उन्होंने सोचा कि पहले सब काम खत्म कर लिया जाए बाद में फिर से रेस्टोरेंट को ओपन किया जाएगा.

बता दें कि सबा ने अपनी बातचीत में ये भी कहा कि इससे उन्हें बहुत नुकसान होने वाला है. क्योंकि बंद होने से उनकी कमाई पर भी फर्क पड़ेगा. फिर रेनोवेशन का भी खर्चा होने वाला है. ऐसे में फैंस फैंस उनके रेस्टोरेंट कुशामदीद के दोबारा खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X