—Advertisement—

‘उपराष्ट्रपति हुए तो क्या हुआ, मैं उनकी स्टाफ नहीं’, जेडी वेंस से मतभेदों पर उषा वेंस का बेबाक बयान

Author Picture
Published On: March 31, 2026

—Advertisement—

होमदुनियाअमेरिका

‘उपराष्ट्रपति हुए तो क्या, मैं स्टाफ नहीं’, जेडी वेंस को लेकर क्या बोलीं उषा?

Last Updated:

अमेरिका की सेकंड लेडी उषा वेंस ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ अपने वैचारिक मतभेदों पर खुलकर बात की है. एनबीसी न्यूज के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह उपराष्ट्रपति की स्टाफ नहीं हैं. उन पर हमेशा पति से सहमत होने का कोई दबाव नहीं है. 2014 तक एक डेमोक्रेट रहीं उषा ने कहा कि उन्होंने कभी अपनी पहचान नहीं बदली और वे आज भी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. 2028 में जेडी वेंस के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के सवाल पर उषा जवाब दिया.

Zoom

पति-पत्नी के रिश्तों पर क्या बोल गईं अमेरिका की सेकेंड लेडी? (रॉयटर्स)

अमेरिका की सेकंड लेडी उषा वेंस ने अपने पति और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ वैचारिक मतभेदों पर खुलकर बात की है. एनबीसी न्यूज़ (NBC News) को दिए गए एक हालिया इंटरव्यू में उषा ने बेबाकी से कहा कि उन पर हमेशा अपने पति के राजनीतिक विचारों से सहमत होने का कोई दबाव नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया, “मैं उनका कोई स्टाफ नहीं हूँ और पेशेवर तौर पर इन सबमें शामिल नहीं हूँ… इसलिए हम हर मुद्दे पर एक ही राय रखें, ऐसी कोई उम्मीद नहीं की जाती.”

उषा ने बताया कि एक पति-पत्नी के रूप में वे दोनों अक्सर खुलकर बातचीत करते हैं. उन्होंने कहा, ‘हमेशा यह उम्मीद की जाती है कि हम खुले विचारों वाले हों और एक-दूसरे से बात करें. एक ऐसी इंसान के तौर पर जो उनसे प्यार करती है. उन्हें सफल होते देखना चाहती हूं, मैं उन्हें अपनी सार्थक राय देती हूं. भले ही हम सहमत न हों, लेकिन मुझे लगता है कि हमारी बातचीत हमेशा बहुत फलदायी होती है.’

मैं उन्हें अपनी सार्थक राय देती हूं. भले ही हम सहमत न हों- उषा वेंस

आखिर कैसे देती हूं सलाह

उषा ने बताया कि उपराष्ट्रपति के पास नीतिगत सलाहकारों की एक पूरी टीम है, लेकिन जब कोई बात जेडी वेंस को व्यक्तिगत रूप से बहुत ज्यादा परेशान करती है या कोई बेहद निजी मसला होता है, तो वह अपनी पत्नी उषा के पास ही आते हैं. उन्होंने कहा, ‘चूंकि हमने शादी की है तो मैं हमेशा ये समझने जानने की कोशिश में रहते हूं कि उनकी दुनिया में क्या चल रहा है. अगर मैं यह नहीं जानूंगी, तो मैं उनका समर्थन कैसे कर पाऊंगी.’

डेमोक्रेट उषा बोलीं- मैं कल भी वही थी, आज भी वही हूं

दिलचस्प बात यह है कि उषा वेंस 2014 तक एक रजिस्टर्ड डेमोक्रेट थीं. उन्होंने जेडी वेंस के सीनेट चुनाव लड़ने पर पहली बार रिपब्लिकन पार्टी को वोट दिया था. अपने राजनीतिक विचारों और पहचान के बारे में उन्होंने स्पष्ट किया, ‘मुझे यह कहते हुए बहुत सहज महसूस होता है कि किसी ने भी मुझसे किसी तरह का ‘लिटमस टेस्ट’ (अग्निपरीक्षा) देने को नहीं कहा है. 2014 में भी मैं ‘मैं’ ही थी, और आज भी मैं अपनी उसी पहचान के साथ हूं. मैं इस दुनिया में बहुत सहज हूं.’

एनबीसी न्यूज के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह उपराष्ट्रपति की स्टाफ नहीं हैं- उषा वेंस.

क्या 2028 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे जेडी वेंस?

जब उषा से पूछा गया कि क्या उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 2028 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने इस पर सीधा जवाब देने से बचते हुए वर्तमान पर जोर दिया. उषा ने कहा, ‘जेडी का पूरा ध्यान अभी मध्यावधि चुनावों और वर्तमान की महत्वपूर्ण घटनाओं पर है, जो स्पष्ट रूप से बेहद अहम हैं. अगर आप 2027 में आकर मुझसे यही सवाल पूछेंगे, तो शायद मैं बेहतर तरीके से बता पाऊंगी कि वह क्या सोच रहे हैं.’

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X