—Advertisement—

Movies to watch with Cousins: कजिन्स संग मूवी नाइट के लिए परफेक्ट हैं ये फिल्में, हंसी-इमोशन से भर जाएगा दिन, अजय देवगन वाली तो बन जाएगी फेवरेट

Author Picture
Published On: March 31, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

कजिन्स के साथ टाइम स्पेंड करने का मजा ही कुछ अलग है. लेकिन अगर बात कोई फिल्म देखने की तो हो मजा दोगुना हो जाता है. हंसी-मजाक, इमोशन और साथ बिताया वक्त हर फिल्म को मजेदार बना देता है.लेकिन ये पांच फिल्में तो आपको अपने कजिन के साथ जरूर देखनी चाहिए.

नई दिल्ली. अगर आप अपने कजिन्स के साथ मूवी नाइट प्लान कर रहे हैं, तो ये फिल्में आपके दिन को यादगार बना सकती हैं.इन फिल्मों के साथ कजिन्स के साथ वक्त बिताने का मजा दोगुना हो जाएगा. खासतौर पर अजय देवगन की सस्पेंस फिल्म तो आपका दिन बना देगी.

Taare Zameen par

इनमें पहली है साल 2007 में आई फिल्म ‘तारे जमीन पर’. इस फिल्म में एक ऐसे बच्चे की कहानी है, जो पढ़ाई में कमजोर है लेकिन बेहद खास टैलेंट रखता है. आमिर खान फिल्म में लीड रोल में नजर आए हैं. इमोशन से भरपूर ये फिल्म आप अपने कजिन्स के साथ देख सकते हैं.

कजिन्स के साथ इसे देखने पर आप रिश्तों और समझ की अहमियत को महसूस करेंगे. यह फिल्म आपको हंसाएगी नहीं, लेकिन दिल जरूर जीत लेगी.फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दूसरी है साल 2013 में आई ये जवानी है दीवानी. दोस्ती, प्यार और जिंदगी को खुलकर जीने का मैसेज देने वाली यह फिल्म युवाओं को बांधे रखने का काम करती है. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना ले गई थी. कजिन्स के साथ ट्रिप प्लान करने का मन भी इसी फिल्म को देखकर बन सकता है.

इसके बाद साल 2014 में आई कजिन्स ये एक हिंदी डब फिल्म है. यह साउथ फिल्म मस्ती, एक्शन और फैमिली बॉन्डिंग से भरपूर है. इसमें कजिन्स के रिश्ते को मजेदार और इमोशनल तरीके से दिखाया गया है. हल्की-फुल्की कहानी वाली ये फिल्म दिल को छू जाती है. कजिन्स के साथ इसे देखना एकदम परफेक्ट चॉइस साबित हो सकती है.

साल 2015 में आई अजय देवगन की दृश्यम तो आपका दिन ही बना देगी. फिल्म में आम आदमी कैसे अपने परिवार को बचाने के लिए हर हद पार कर जाता है, इसकी कहानी, जब आप अपने कजिन्स के साथ डिस्कस करेंगे तो ये आपकी फेवरेट बन जाएगा.

अजय देवगन की शानदार एक्टिंग वाली इस फिल्म के डायलॉग और दमदार स्क्रीनप्ले इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है. कजिन्स के साथ बैठकर यह फिल्म देखने एक अलग ही मजा है.

इसके बाद साल (2019) में आई सुशांत सिंह राजपूत की छीछोरे. कॉलेज लाइफ, दोस्ती और जिंदगी के उतार-चढ़ाव फिल्म में देखकर आपको दूर रहने वाले अपने कजिन्स की भी याद दिला देगी.फिल्म यह सिखाती है कि हार-जीत से ज्यादा जरूरी है कोशिश करते रहना. सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की जोड़ी फिल्म में हिट हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X