—Advertisement—

मोहम्‍मद साफा कौन हैं, ज‍िन्‍होंने ईरान पर न्यूक्लियर अटैक की आशंका जताकर द‍िया इस्‍तीफा

Author Picture
Published On: March 31, 2026

—Advertisement—

होमदुनियाअमेरिका

ईरान पर होगा न्यूक्लियर अटैक? कौन हैं दावा करने वाले UN डिप्लोमैट मोहम्मद साफा

Last Updated:

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व डिप्लोमैट मोहम्मद साफा ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए डराने वाला दावा किया है. साफा के अनुसार, इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ईरान में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावित तैयारी कर रही है. पैट्रियॉटिक विजन ऑर्गनाइजेशन (PVA) के मुख्य प्रतिनिधि रहे साफा ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने परमाणु हमले को रोकने और दुनिया को इस भयानक साजिश से आगाह करने के लिए अपना राजनयिक करियर छोड़ दिया है. उन्होंने यूएन के शीर्ष अधिकारियों पर एक शक्तिशाली लॉबी के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है.

Zoom

ईरान पर न्यूक्लियर हमले का दावा करने वाले यूएन के पूर्व डिप्लोमैट मोहम्मद साफा?

UN Planning To Nuclear Attack on Iran: संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक पूर्व डिप्लोमैट मोहम्मद साफा ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने जाते-जाते एक बेहद खौफनाक दावा किया है कि यह अंतरराष्ट्रीय संस्था ईरान में परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल से जुड़े एक परिदृश्य की गुपचुप तैयारी कर रही है. हालांकि, उनके इस सनसनीखेज दावे की अभी तक कोई स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, न ही संयुक्त राष्ट्र की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है.

कौन हैं मोहम्मद साफा?: मोहम्मद साफा संयुक्त राष्ट्र में पैट्रियॉटिक विजन ऑर्गनाइजेशन (पीवीए) के चीफ रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर काम कर रहे थे. पीवीए को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के साथ विशेष सलाहकार का दर्जा प्राप्त है. साफा पिछले एक दशक से अधिक समय से इस संगठन से जुड़े हुए थे और 2013 से इसके एक्सिक्यूटिव टडाइरेक्टर के रूप में अपनी सर्विस दे रहे थे.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X