—Advertisement—

52 साल पुराना सुपरहिट गाना, देवानंद के इशारे पर नाचने लगी थीं हेमा मालिनी, लता मंगेशकर की आवाज ने बना दिया अमर

Author Picture
Published On: March 30, 2026

—Advertisement—

 

देवानंद और हेमा मालिनी ने हिट फिल्मों में साथ काम किया है. साल 1974 में दोनों ने साथ फिल्म ‘अमीर गरीब’ में काम किया था. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी. फिल्म का एक गाना भी काफी पसंद किया गया था. वो गाना है, ‘चल बैठ जा, बैठ गई… खड़ी हो जा, खड़ी हो गई’ आज भी दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय है. यह गाना अपने अनोखे बोल, मजेदार अंदाज और दिलचस्प फिल्मांकन की वजह से अलग पहचान रखता है. इस गाने में हेमा मालिनी देवानंद के ईशारों पर नाचने लगती हैं. गाने को आवाज लता मंगेशकर ने दी है. गाने में देवानंद और हेमा मालिनी की केमिस्ट्री भी देखने लायक है. गाने में दोनों के बीच नोकझोंक और हल्की-फुल्की शरारत इसे और भी मजेदार बना देती है. गाने का संगीत तैयार किया था लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X