Last Updated:
हिंदी सिनेमा की ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी और मशहूर डायरेक्टर कमाल अमरोही की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. दोनों के बीच उम्र का बड़ा फर्क था. मीना कुमार से उनकी सौतन भी बहुत प्यार किया करती थीं.
नई दिल्ली. मीना कुमारी और कमाल अमरोही को लेकर आपने कई किस्से कहानी सुने होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मीना उनके लिए सिर्फ पत्नी नहीं थीं, बल्कि उनकी फिल्म पाकीजा की सबसे बड़ी प्रेरणा भी थीं. वहीं मीना कुमारी के लिए कमाल उनके ‘साहिब’ थे, जिनके लिए उन्होंने अपनी शोहरत तक दांव पर लगा दी.

मीना और कमाल अमरोली की मुलाकात फिल्म ‘अनोखा’ के सेट पर हुई थी. मीना की सादगी और चुलबुले स्वभाव ने कमाल का दिल जीत लिया और धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया. उस वक्त कमाल पहले से शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता भी थे.

मीना कुमारी उनके प्यार में ऐसी गिरफ्तार हुई कि शादीशुदा और बच्चों के पिता होने के बावजूद उन्होंने गुपचुप शादी कर ली थी. हालांकि मीना कुमारी की जिंदगी दर्द भरी रही. दोनों के विवाद की भी खबरें खूब सामने आती थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस रिश्ते को लेकर काफी विरोध भी हुआ, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कमाल अमरोही की दूसरी पत्नी सईदा अल-जहरा ने कभी मीना कुमारी को अपनी दुश्मन नहीं माना. वह कभी उनसे नफरत नहीं करती थीं. बल्कि एक बार तो वो खुद उनसे मिलने पहुंच गईं.

दरअसल, सईदा को खबर मिली थी कि मीना कुमारी की तबीयत ठीक नहीं है और उनका छोटा सा ऑपरेशन हुआ है. बस फिर क्या था, वो अपनी बेटी के साथ बिना बताए सीधे कमाल और मीना के घर पहुंच गईं. अचानक उन्हें देखकर कमाल अमरोही भी घबरा गए थे.

बताया जाता है कि सईदा अपने साथ 250 रुपये लेकर गई थीं और उन्होंने वो पैसे मीना कुमारी को उनकी सलामती के लिए दिए. मीना ने पहले लेने से मना किया, लेकिन बाद में स्वीकार कर लिया. इतना ही नहीं, सईदा ने अपनी पसंदीदा घड़ी भी उन्हें दे दी.

इस मुलाकात के दौरान ऐसा भावुक माहौल बना कि दोनों ही फूट-फूटकर रो पड़ीं. यह किस्सा दिखाता है कि उस दौर में रिश्तों में कितनी जटिलता थी, लेकिन इंसानियत और अपनापन उससे भी बड़ा था.

मीना कुमारी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक रोल निभाए हैं. धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के साथ भी मीना कुमारी ने काम किया था. विनोद खन्ना के साथ उन्होंने फिल्म मेरे अपने’ में काम किया था. इस फिल्म से पहले विनोद खन्ना ज्यादातर निगेटिव रोल्स में ही दिखते थे. धर्मेंद्र के साथ मीना कुमारी ने फिल्म ‘काजल’में काम किया था.इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे.


