—Advertisement—

Trump threatens iran to destroy Iran energy plants and oil wells | ‘होर्मुज खोलो वरना खर्ग और पावर प्लांट को समंदर में दफ्न कर देंगे’, ट्रंप

Author Picture
Published On: March 30, 2026

—Advertisement—

होमदुनियाअमेरिका

होर्मुज खोलो वरना सारे पावर प्लांट को तबाह होंगे, ट्रंप का ईरान को चेतावनी

Last Updated:

Donald Trump Threat to Iran: सीजफायर के अमेरिका ईरान पर लगातार समझौते करने की दबाव दे रहा है. ट्रंप ने ईरान को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द ही शांति समझौता नहीं हुआ और होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के तेल के कुओं, बिजली घरों और खर्ग द्वीप को पूरी तरह तबाह कर देगा.

Zoom

डानाल्ड ट्रंंप ने ईरान के खार्ग और पावर प्लांट को तबाह करने की धमकी दी.

Donald Trump Warning To Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर से चेतावनी जारी की. सीजफायर के बाद ट्रंप ने पहली बार ईरान के पावर प्लांट और तेल के कुओं को तबाह करने की चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा है कि या तो ईरान उनकी शर्तों पर समझौता करे, वरना वो ईरान को अंधेरे और गरीबी-भुखमरी में धकेल देंगे. उन्होंने ईरान के बिजली घरों, तेल के कुओं और उनके सबसे खास खर्ग द्वीप (Kharg Island) को बमों से उड़ाने की खुली चेतावनी दी है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने एक फिर लिखा है कि अमेरिका इस समय ईरान के एक ‘नए और अधिक समझदार’ शासन के साथ बातचीत कर रहा है ताकि चल रहे युद्ध को खत्म किया जा सके. ट्रंप का दावा है कि बातचीत में काफी तरक्की हुई है, लेकिन उन्होंने साथ में एक बड़ा ‘लेकिन’ भी जोड़ दिया है.

अगर बात बिगड़ी, तो क्या होगा?

ट्रंप ने धमकाते हुए कहा कि अगर बहुत जल्द कोई समझौता नहीं हुआ और अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को व्यापार के लिए तुरंत नहीं खोला, तो अमेरिका मिडिल ईस्ट की अपनी लवली यात्रा का अंत तबाही के साथ करेगा. ट्रंप के शब्दों में, ‘हम ईरान के उन सभी बिजली घरों और तेल के कुओं को पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर देंगे जिन्हें हमने जानबूझकर अब तक छुआ भी नहीं है.’ उन्होंने खर्ग द्वीप और पानी साफ करने वाले प्लांटों को भी उड़ाने की बात कही है.

47 साल का बदला लेने की तैयारी

ट्रंप ने कहा कि यह उन अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला होगा, जिन्हें पिछले 47 सालों के ‘आतंक के शासन’ के दौरान ईरान ने मारा है. ट्रंप ने बताया कि आज एक बड़ा दिन है. आज यानी कि 30 मार्च को अमेरिकी सेना ने ईरान में कई बड़े ठिकानों को तबाह कर दिया है. हालांकि, ईरान ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

युद्ध के 5 हफ्ते और 28 फरवरी का वो दिन

बता दें कि पश्चिम एशिया में यह महायुद्ध 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर भीषण हवाई हमले किए थे. अब इस युद्ध को 5 हफ्ते बीत चुके हैं. ट्रंप का कहना है कि उन्होंने ईरान में ‘सत्ता परिवर्तन’ का लक्ष्य हासिल कर लिया है और अब वो ईरान का तेल अपने कब्जे में लेना चाहते हैं.

जमीन पर उतरने वाली है अमेरिकी सेना?

खबरें आ रही हैं कि अमेरिका अब ईरान के अंदर घुसकर जमीन पर ऑपरेशन करने की तैयारी में है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक 3,500 से ज्यादा सैनिक पहले ही तैनात किए जा चुके हैं. इसमें 2,500 मरीन्स आईएसएस त्रिपोली जहाज पर मौजूद हैं, जो F-35 जैसे खतरनाक लड़ाकू विमानों से लैस है. इसके अलावा 10,000 और सैनिकों को भेजने पर विचार हो रहा है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें

Home
Facebook
Telegram
X