—Advertisement—

कौन है अहिदा सरमई? ‘धुरंधर 2’ में अर्जुन रामपाल की बेटी बन लूटी लाइमलाइट, लेकिन हकीकत कर देगी भावुक

Author Picture
Published On: March 30, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स-ऑफिस पर धुंआ उड़ा रखा है. फिल्म हर बीतते दिन के साथ कमाल की कमाई कर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, मानव गोहिल जैसे मंझे हुए सितारों से सजी फिल्म में एक 15 साल की बच्ची ने लाइमलाइट लूट ली है.

‘धुरंधर 2’ में 15 साल की एक्ट्रेस ने अर्जुन रामपाल की बेटी का किरदार अदा कर खूब सुर्खियां बटोरी. इस रोल में उनके अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है. ये एक्ट्रेस अहिदा सरमई हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम amazingahida)

अहिदा सरमई 15 साल की कोई आम चाइल्ड एक्टर नहीं हैं. उनकी जिंदगी की कहानी प्रेरणा से भरी हुई है. डाउन सिंड्रोम से ग्रस्त अहिदा ने अपनी मेहनत और पेरेंट्स के सपोर्ट से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई. डाउन सिंड्रोम के साथ जन्मी अहिदा ने कभी बीमारी को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम amazingahida)

अहिदा सरमाई ने आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ में मेजर इकबाल यानी अर्जुन रामपाल की बेटी का किरदार अदा किया है. फिल्म में अपने छोटे से किरदार से अहिदा ने खूब वाहवाही लूटी है. इस रोल ने उन्हें सोशल मीडिया पर चर्चित नाम बना दिया है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम amazingahida)

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस ने बीते कुछ सालों में कई फिल्मों में काम किया था, लेकिन उनकी उपलब्धियां सिर्फ अभिनय और कला तक सीमित नहीं हैं. उन्होंने ब्यूटी पेजेंट में भी अपनी धाक जमाई. अहिदा मिस इंडिया (डाउन सिंड्रोम) 2022 की रनर-अप और मिस दिल्ली (स्पेशल चिल्ड्रन) 2024 की रनर-अप भी रह चुकी हैं, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा और जज्बे को दर्शाता है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम amazingahida)

अहिदा की रचनात्मक यात्रा सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है. वह एक सक्रिय थिएटर कलाकार हैं. वो ‘रामायण’, ‘आशा की किरण’, ‘वो खुला आसमान’ जैसे थिएटर शोज का हिस्सा रही हैं. अभिनय के प्रति उनका प्यार उनकी पेंटिंग्स के काम से भी झलकता है, जिन्हें राष्ट्रपति भवन और मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर प्रदर्शित किया गया है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम amazingahida)

‘धुरंधर 2’ से पहले अहिदा ने मक्तूम्ब और बेबाकाईन जैसी शॉर्ट फिल्मों में भी अभिनय किया है, जो अभी रिलीज नहीं हुई हैं. अपने बढ़ते काम के साथ वह इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना रही हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम amazingahida)

अहिदा सरमई को पिछले साल ‘सितारे जमीन पर’ में भी देखा गया था. इस फिल्म में वो जेनेलिया डिसूजा और आमिर खान के साथ नजर आई थीं. डाउन सिंड्रोम से पीढ़ित बच्चों पर आधारित इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अहम किरदार अदा किया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम amazingahida)

थिएटर्स में अहिदा का काम देखकर मुकेश छाबड़ा ने अहिदा को कास्ट किया था. वो उनके काम से काफी प्रेरित थे. मुकेश छाबड़ा ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अहिदा का डांसिंग वीडियो देखा था जिसमें वो ‘धुरंधर’ के गाने शरारत पर डांस कर रही थीं. उनके डांस वीडियो को काफी पसंद किया गया और उसे देखते हुए मुकेश छाबड़ा ने उन्हें फिल्म में कास्ट किया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम amazingahida)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X