—Advertisement—

Movies to Watch with Kids: बच्चों के साथ देखें 8 बॉलीवुड फिल्में, 2 मूवीज ने कमाए 100 करोड़ रुपए, 7.5 से ज्यादा है 5 फिल्मों की रेटिंग

Author Picture
Published On: March 30, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

समर वेकेशन शुरू होने वाले हैं. बच्चों के एग्जाम के बाद ब्रेक चल रहे हैं. इस ब्रेक के बीच आप बच्चों को कुछ इंस्पिरेशनल और मोटिवेशनल फिल्में दिखाना चाहते हैं, तो हम आपको ऐसी 8 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. यह फिल्में सिर्फ आपके बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी देखनी चाहिए.

बच्चों के लिए बॉलीवुड में कई प्रेरणादायक और मनोरंजन से भरी फिल्में बनी हैं. यहां हम आपको 8 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. समय-समय पर आईं यह फिल्में काफी चर्चा में रही हैं. इसके कंटेंट की वजह से फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की है. आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताना चाहते हैं और उन्हें कुछ बेहतरीन दिखाना चाहते हैं, तो आपको ये 8 फिल्में बच्चों के साथ जरूर देखनी चाहिए.

साल 2014 में आई ‘हवा हवाई’ में साकिब सलीम ने लीड रोल निभाया. यह फिल्म एक लड़के पार्थो की कहानी है, जो स्केटिंग का सपना देखता है. पार्थो की जर्नी दिखाती है कि आभावों में होने के बावजूद उसकी मेहनत और लगन, उसे एक स्केटिंग चैंपियन बनाती है. कैसे उसका कोच उसे चैंपियन बना देता है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है. (फिल्म पोस्टर)

chillar party

साल 2011 में आई ‘चिल्लर पार्टी’ कुछ मासूम बच्चों की कहानी है, जो कॉलोनी में बेफिक्र जिंदगी जीते हैं. जब उनका एक गरीब दोस्त और पालतू कुत्ते की लाइफ को खतरा होता है, तो वह अपनी सोसाइटी, समाज और यहां तक की नेताओं से भी लड़जाते हैं. यह फिल्म दिखाती है कि बच्चे अपनी हिम्मत से किसी को भी झुका सकते हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है. (फिल्म पोस्टर)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Stanly ka dabba-

साल 2011 में ही आई ‘स्टेनली का डब्बा’ बहुत ही इंटरेस्टिंग कहानी है. यह दिल छू लेने वाली फिल्म स्कूल के बच्चों और उनके स्कूल मास्टर की रुटीन लाइफ की कहानी है, जिसमें कई इमोशनल और मार्मिक एंगल देखने को मिलते हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है.(फिल्म पोस्टर)

Taare Zameen par

आमिर खान-दर्शील सफारी स्टारर ‘तारे ज़मीन पर’ आठ साल के एक लड़के की जिंदगी को दिखाती है, जो डिस्लेक्सिया से जूझ रहा है. एक शिक्षक उसकी मदद करता है और उसे उसकी कमजोरी से बाहर निकालता है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 100 करोड़ रुपए कमाए थे. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है. (फिल्म पोस्टर)

Hichki Movie

रानी मुखर्जी स्टारर ‘हिचकी’ भी बच्चों के लिए इंस्पिरेशन से भरी है. फिल्म में एक हकलाती टीचर और पढ़ाई में कमजोर बच्चों के बीच तकरार की कहानी है. वह बच्चों को पढ़ने के लिए मोटिवेट करती है और आखिर में दोनों की जीत होती है. फिल्म को क्रिटिकली सराहा गया. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है. (फिल्म पोस्टर)

I Am Kalam

साल 2010 में आई ‘आई एम कलाम’ यह कहानी एक गरीब परिवार के लड़के छोटू की है, जो एक ढाबे में बाल मजदूरी करता है. अपनी जिंदगी की तमाम परेशानियों के बावजूद वह एक खुशमिजाज बच्चा है. वह डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसा कोई बड़ा इंसान बनने का सपना देखता है. इसकी रेटिंग 7.9 है. (फिल्म पोस्टर)

Paathshaala

शाहिद कपूर, नाना पाटेकर और आयशा टाकिया स्टारर ‘पाठशाला’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई. लेकिन फिल्म ने डोनेशन कल्चर, प्राइवेट स्कूल के मालिकों और एजुकेशन पर कड़ी चोट की. फिल्म बच्चों में इंसानियत और प्यार का भाव सिखाती है. (फिल्म पोस्टर)

sitaare zameen par

2025 में आई ‘सितारे जमीन पर’ भी बच्चों और बड़ो दोनों के लिए एक मोटिवेशनल फिल्म है. आमिर खान स्टारर इस फिल्म में दिव्यांग बच्चों के डेडिकेशन देखने को मिलती है. दिव्यांग होते हुए भी उनकी इच्छाशक्ति बॉस्केटबॉल चैंपियन बनने की है. इस फिल्म ने भी 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था. (फिल्म पोस्टर)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X